दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और नई-नई जगहों का दीदार करते हैं। लेकिन अगर आप विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप तुर्की जा सकते हैं। एशिया और यूरोप की सीमा पर बसा ये देश बेहद खूबसूरत है। इस शहर में आकर्षक नजारे, ऐतिहासिक स्थल आदि बड़े आराम से दिख जाते हैं। ये देश अपने मसालों, खूबसूरत बाजारों और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं और अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप यहां घूम सकते हैं।
{"_id":"604db11d3b3aac4810395d56","slug":"best-places-to-visit-in-turkey-for-summer-holiday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुर्की की ये जगह करती हैं पर्यटकों को आकर्षित, हर साल पहुंचते हैं लाखों लोग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
तुर्की की ये जगह करती हैं पर्यटकों को आकर्षित, हर साल पहुंचते हैं लाखों लोग
Sun, 14 Mar 2021 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
turkey
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cappadocia Turkey
- फोटो : istock
कप्पडोसिया
- किसी भी देश की सुंदरता वहां के शहरों से होती है, जैसे कप्पडोसिया शहर। ये तुर्की के बीचो बीच बसा हुआ शहर है। यहां कई ऐसी अंडरग्राउंड जगह हैं, जहां से सूरज डूबने का नजारा देखना बेहद अलग है। यहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जिन्हें देखने यहां पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां हॉट एयर बैलून राइड भी होती है, जिसका मजा आप यहां जाकर ले सकते हैं।
turkey
- फोटो : istock
इफिसुस और मार्दिन
- इफिसुस यहां के प्राचीन शहरों में शामिल है। यहां का इतिहास काफी रोचक और तथ्यों से भरा हुआ है। ये ऐतिहासिक बंदरगाह शहर तुर्की का सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र है। इसके अलावा मार्दिन शहर दो भागों में बंटा हुआ है, जिसमें पुराना और नया हिस्सा शामिल है। जहां नए हिस्से में खूबसूरत इमारते हैं, तो वहीं, पुराने हिस्से में ऐतिहासिक पत्थर के घर हैं। ये नजारा हर किसी को पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bodrum turkey
- फोटो : istock
बोडरम
- तुर्की का बोडरम शहर अपने होटल, बड़े-बड़े क्लबों और खाने-पीने के लिए काफी जाना जाता है। यहां हर साल लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं और जमकर एंजॉय करते हैं। तुर्की में लजीज कवाब का आनंद आप ले सकते हैं। यहां के खाने का स्वाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां का पारंपरिक टर्किश ब्रेकफास्ट करने का भी अपना ही मजा है।
विज्ञापन
sultan ahmad masjid turkey
- फोटो : istock
सुल्तान अहमद मस्जिद
- आप अगर तुर्की गए हैं, तो आप सुल्तान अहमद मस्जिद जा सकते हैं। ये ऑटोमन वास्तुकला पर बनी पहली और एकमात्र छह मीनार मस्जिद है, जिसे नीली मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इसे हागिया सोफिया ग्रैंड मस्जिद के ठीक सामने बनाया गया था और इसका निर्माण 1617 में समाप्त हुआ था। हर साल जो भी सैलानी तुर्की घूमने पहुंचते हैं, वे यहां आकर इस मस्जिद में जरूर जाते हैं, क्योंकि ये यहां के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।