फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में नाइट लाइफ का लेना चाहते हैं मजा, तो दोस्तों संग बना सकते हैं इन जगहों का प्लान

Fri, 15 Dec 2023 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Dec 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
These are places in india with an Awesome NightLife
भारत में कहां की नाइट लाइफ शानदार है? - फोटो : istock

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे घूमना पसंद न हो। दरअसल, लोग नई-नई जगहों पर जाते हैं, वहां के नए खाने का स्वाद लेते हैं और साथ ही प्रसिद्ध जगहों पर घूमते हैं और इन यादों को तस्वीरों और वीडियो में हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं। ऐसे में कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर संग, तो कोई अपने परिवार के साथ घूमने जाता है। पर अगर बात युवाओं की करें, तो ट्रिप पर जाने के अलावा शहरों की नाइट लाइफ भी इन्हें अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे में ये लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां की नाइट लाइफ बेहद शानदार हो। इसलिए अगर आप भी नाइट लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं, तो आप यहां भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जान सकते हैं। जहां की नाइट लाइफ काफी प्रसिद्ध है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगहें हैं...

These are places in india with an Awesome NightLife
भारत में कहां की नाइट लाइफ शानदार है? - फोटो : istock

इन शहरों की नाइट लाइफ है काफी प्रसिद्ध:-

मुंबई

  • नाइट लाइफ को एंजॉय करने के लिए आप मुंबई जा सकते हैं। यहां पब तो आप जा ही सकते हैं, लेकिन साथ ही आप यहां पर मरीन-ड्राइव, चौपाटी बीच, नरीमन प्वाइंट और फोर्ट रोड और ड्राइविंग, डांस, ड्रिंकिंग, समुद्र तटों की सैर, सड़क किनारे स्थित ढाबों व रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट खानों का स्वाद ले सकते हैं।
These are places in india with an Awesome NightLife
भारत में कहां की नाइट लाइफ शानदार है? - फोटो : istock

गोवा

  • भला बात नाइट लाइफ की हो और गोवा इसमें कैसे पीछे रह सकता है। गोवा तो हर कोई जाना चाहता है, लेकिन आप ये भी जानते चलें कि गोवा अपने बीचों के अलावा अपनी नाइट लाइफ के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां आप अंजुना बीच समेत अन्य बीच पर नाइट लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are places in india with an Awesome NightLife
भारत में कहां की नाइट लाइफ शानदार है? - फोटो : istock

बैंगलोर

  • अगर आप युवा हैं और अपने दोस्तों संग नाइट लाइफ में खूब मस्ती करना चाहते हैं, तो फिर आप बैंगलोर जा सकते हैं। इस सिलकॉन वैली सिटी को पब कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। यहां के एमजी रोड की नाइट लाइफ देखते ही बनती है।
विज्ञापन
These are places in india with an Awesome NightLife
भारत में कहां की नाइट लाइफ शानदार है? - फोटो : istock

जयपुर

  • जहां एक तरफ जयपुर किलों के लिए जाना जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जानी जाती है। यहां के मिडनाइट बाजार नाइट लाइफ की रौनक बढ़ाते हैं। आप अपने दोस्तों संग यहां का प्लान कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed