घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना, दोस्तों संग टूर पर जाना आखिर किसे पसंद नहीं होता? लोगों को जब भी मौका मिलता है, तो वो घूमने निकल जाते हैं। बस किसी को शांत जगह पर जाना पसंद होता है, तो किसी को एडवेंचर वाली जगहों पर और इन्हीं में से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ट्रैकिंग के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रैकिंग के शौकीन हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं जो दिल्ली के बेहद पास हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"605dd0888ebc3edc076e1282","slug":"these-are-best-trekking-places-near-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पास मौजूद हैं ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए हैं ये खास जगह, दोस्तों संग जा सकते हैं वीकेंड पर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली के पास मौजूद हैं ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए हैं ये खास जगह, दोस्तों संग जा सकते हैं वीकेंड पर
Fri, 26 Mar 2021 06:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Mar 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
नाग टिब्बा ट्रैक
- दिल्ली से लगभग 474 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है नाग टिब्बा ट्रैक। ये उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है, जो मन को खुश कर देता है। ये जगह पहली बार ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है। ये जगह मसूरी के पास है, इसलिए यहां लोगों की काफी भीड़ होती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हर की दून ट्रैक
- अगर आप अपने दोस्तों संग या किसी बड़े ग्रुप में ट्रैकिंग करने जा रहे हैं, तो आप उत्तराखंड के देहरादून में स्थित हर की दून ट्रैक पर ट्रैकिंग के मजे ले सकते हैं। यहां पर पहाड़ को काटकर ट्रैकिंग के लिए रास्ता बनाया गया है। रास्ते में आपको हरा-भरा जंगल, बहता पानी, पंछियों की आवाज सुनने को मिल जाएंगी। दिल्ली से इस जगह की दूरी लगभग 299 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ट्रिउंड ट्रैक
- ट्रिउंड ट्रैक दिल्ली के बेहद पास है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 476 किलोमीटर है। ये काफी लोकप्रिय ट्रैक है। यहां एक तरफ तो धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियां हैं, तो दूसरी तरफ ट्रैक्स के ऊपर से दूसरी तरफ ट्रैक करने वाली गहरी कांगड़ा घाटी। इसे देखकर ही मन खुश हो जाता है। यहां आप अपने दोस्तों संग ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
केदारकांठा ट्रैक
- केदारकांठा ट्रैक की दूरी दिल्ली से लगभग 428 किलोमीटर है। ये गोविंद राष्ट्रीय उद्यान के रिम के आसपास से गुजरता है और ये पूरे साल खुला रहता है। ये घाटी से घिरा हुआ है, जहां पर शांति का अनुभव आप आसानी से कर सकते हैं। यहां ट्रैकिंग के दौरान रूकने के लिए टेंट का भी पूरा इंतजाम है और कुल मिलाकर आप यहां ट्रैकिंग को अच्छे से कर सकते हैं।