{"_id":"5cb9b049bdec22068c42b215","slug":"temple-in-bali-taman-ayun-mandir-goa-gaj-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाली की लेट नाइट पार्टी से हो गए हों बोर तो इन मंदिरों में करें दर्शन, मिलेगा सुकून","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बाली की लेट नाइट पार्टी से हो गए हों बोर तो इन मंदिरों में करें दर्शन, मिलेगा सुकून
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाली का जैसे ही कोई नाम लेता है हर किसी के मन में पार्टी और नाइटलाइफ का ख्याल आता है। और ख्यालआना लाजमी है। क्योंकि वहां के पर्यटन के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। लेकिन इस शोर-शराबे के अलावा बाली अध्यात्म का एक बढ़िया केंद्र है। यहां हर ओर बहुत सारे प्राचीन मंदिर है यह जान कर आप हैरान हो जाएंगे। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बाली में मौजूद प्राचीन हिंदू मंदिरों के बारे में जहां दर्शन कर आपको सुकून और शांति मिलेगी। ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का पावन संगम हेमाश ही बाली के हिंदू धर्मों में विश्वास करने वालों के लिए पूजनीय रहा है। बाली में घूमने योग्य कई मंदिर हैं।
2 of 5
तमन अयून मंदिर
पुरा तमन अयून बाली के बडूंग रीजेंसी में मौजूद एक मंदिर परिसर है जहां मंदिरों के साथ-साथ बाग-बगीचे और एक छोटा तालाब भी है। बाली द्वीप पर सबसे सुंदर मंदिर परिसर माने जाने वाले इस परिसर में एक हजार से ज्यादा मंदिर तो है ही साथ ही करीने से तराशी हुई घास वाले बगीचे भी हैं।
3 of 5
गुनुंग कावी मंदिर
गुनुन्ग कावी का मंदिर उबूद, बाली में शमशान परिसर के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन यहां का मुख्य आकर्षण उदयन वंश के राजा वंगसू और उनकी रानियों को समर्पति दस मंदिर हैं जो चट्टान को काट कर बनाए गए हैं। इस मंदिर के पूर्व दिशा की ओर जाएंगे तो उत्तरी दीवार की ओर खुदे शिलालेख पर हाजी लुमाहिंग जुलु लिखा हआ आपको मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोवा गज
इस मंदिर के आगे वाले हिस्से पर खूब सारे राक्षसों के चेहरों को शिल्पकारी द्वारा उकेरा हुआ है। लेकिन यहां का इतिहास उतना भयानक नहीं है। नक्काशी किए हुए चेहरों में मुख्य चेहरा एक हाथी का भी हो इसलिए इस हाथी गुफा भी कहते हैं। मंदिर में एक विशाल स्नानागार भी है जिसकी खुदाई साल 1950 के दशक में हुई थी। मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
पुरा तमन सरस्वती
कला और ज्ञान की देवी कहे जाने वाली सरस्वती मां को ये मंदिर समर्पित है। यह मंदिर बहुत ही छोटा है। लेकिन इस मंदिर परिसर में एक बहत बड़ा तालाब मौजूद है। जिसमें हजारों कमल के फूल खिले हुए हैं। इसलिए बाली जाएं तो यहां दर्शन जरुर करें। मंदिर में प्रवेश करने से पहले आपको यहां की पारंपरिक वेशभूषा सरोन्ग पहनना बहुत जरूरी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।