अगर घूमने का शौक है और किसी ट्रिप पर जाने का सोच रहे हैं तो मार्च महीने में आगरा जाना बेहतर विकल्प है। आगरा दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए मशहूर है। वैसे तो ताज घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं लेकिन इस महीने ताजमहल के दीदार के साथ पर्यटकों को अच्छा कॉम्बो ट्रिप का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। मार्च में ताज महोत्सव का आयोजन होने वाला है। ताज महोत्सव के जरिए यूपी पर्यटन विभाग आगरा में टूरिज्म को बढ़ाने की दिशा में काम करता है। इस महोत्सव को देखने के लिए दूर दराज से पर्यटक पहुंचते हैं। हर साल फरवरी माह में होने वाले महोत्सव की तारीफ इस बार मार्च में पड़ रही है। इसलिए आप भी अगर घूमने जाना चाहते हैं तो ताज महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। आगरा जाने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि ताज महोत्सव की शुरुआत कब हो रही है? ताज महोत्सव की खासियत और आकर्षण का केंद्र क्या होगा ताकि आप इस सफर का पूरा आनंद ले सकें।
Taj Mahotsav: ताजमहल देखना है तो 20 मार्च के बाद जाना रहेगा बेहतर, ट्रिप बन जाएगी ज्यादा मजेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज महोत्सव 2022 कब है?
आगरा में आयोजित हो रहे ताज महोत्सव का आगाज 20 मार्च से हो रहा है। ये महोत्सव 9 दिन यानी कि 29 मार्च तक जारी रहेगा। इस बीच आप किसी भी दिन ताज महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। अपने दोस्तों, परिवार, बच्चों या फिर पार्टनर के साथ आगरा में शुरू हो रहे ताज महोत्सव को घूमने के लिए एक छोटी सी ट्रिप काफी मजेदार हो जाएगी।
कहां होगा ताज महोत्सव का आयोजन?
ताज महल आगरा में स्थित है। ताज महोत्सव का आयोजन भी ताजमहल के पास ही होगा। ताज से कुछ दूरी पर शिल्प ग्राम बना है, जहां महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरु हो गई है। ताज महोत्सव एक सांस्कृतिक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। जिसमें पेटू, कला, संस्कृति और शिल्प आदि को प्रदर्शित किया जाता है।
ताज महोत्सव 2022 की थीम
इस साल ताज महोत्सव की थीम 'आजादी के अमृत महोत्सव संग, ताज के रंग' है। ताज महोत्सव में आप 20 से 29 मार्च के बीच किसी भी दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जा सकते हैं।
ताज महोत्सव का एंट्री टिकट
ताज महोत्सव में प्रवेश के लिए आपको टिकट की जरूरत पड़ेगी। सामान्य एंट्री टिकट 40 रुपये का होगा। वहीं अगर पांच साल से कम उम्र का बच्चा है, तो कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ेगा। विदेशियों के लिए भी ताज महोत्सव में मुफ्त एंट्री है। इसके अलावा 100 स्कूली बच्चों के समूह के लिए 500 रुपये एंट्री फीस है।