फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Travel: भारत की इन जगहों पर गर्मियों में भी रहती है ठंड, बजट में घूमने का बना सकते हैं प्लान

Sat, 19 Mar 2022 02:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Mar 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Summer Travel Destinations Visit Cool Places of India
भारत की ठंडी जगहें - फोटो : Pixabay

गर्मी का मौसम आ गया है। कई शहरों में पारा चढ़ने लगा है। ऐसे में जो लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं, वह इस मौसम में किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं। हालांकि भारत की ज्यादातर जगहों पर गर्मी के मौसम में पारा गर्म ही रहता है। सभी जगह तेज गर्मी होने लगती है। ऐसे में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां गर्मी के मौसम में भी ठंड महसूस कर सकें, तो कई विकल्प मिल सकते हैं। इन जगहों पर हर साल गर्मी के मौसम में तापमान कम होता है। कई सैलानी गर्मियों में इन ठंडी जगहों का रुख करते हैं। ये जगहें देशी- विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां केवल आपको ठंडा मौसम ही नहीं मिलेगा, बल्कि खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। घूमने के लिहाज से इन पर्यटन क्षेत्रों में कई विकल्प मिल जाएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए गर्मी में घूमने के लिए भारत की ठंडी जगहों के बारे में।

Summer Travel Destinations Visit Cool Places of India
मनाली। - फोटो : संवाद

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कई पर्यटन स्थल है, जहां हर साल सर्दियों के मौसम में सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन यहां सर्दियों के अलावा गर्मियों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में पूरे साल हल्की ठंड रहती है। ऐसे में सर्दी के मौसम में आप मनाली की सैर करने जा सकते हैं। भले ही सर्दियों की तरह यहां गर्मी में बर्फबारी न हो लेकिन यहां का मौसम आपको गर्मी और पसीना भी महसूस नहीं होने देगा। इसके अलावा मनाली के पहाड़ और प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे।

Summer Travel Destinations Visit Cool Places of India
सोनमर्ग - फोटो : iStock

सोनमर्ग, कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंडा होता है लेकिन गर्मियों में भी आपको ठंड ही महसूस होती हैं। कश्मीर के सोनमर्ग में मौसम सामान्य रहता है, सर्दियों में जमी बर्फ की चादर पिघलने से ठंड महसूस होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Travel Destinations Visit Cool Places of India
लद्दाख - फोटो : iStock

लद्दाख

भारत के सबसे ठंडी जगहों में लद्दाख का नाम शामिल है। हिमाचल में बसे लद्दाख में हमेशा मौसम ठंडा रहता है। यहां के नजारे भी यात्रियों को प्रभावित करते हैं। गर्मियों में आप ठंड महसूस करने के लिए लद्दाख जा सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Travel Destinations Visit Cool Places of India
लाचुन गांव, सिक्किम - फोटो : Pixabay

लाचुन गांव, सिक्किम

गर्मी में घूमने के लिए सिक्किम में लाचुन गांव बेहतर विकल्प है। लाचुन गांव ठंडे मौसम और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यह बेहतरीन पर्यटन स्थल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed