फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Romantic Monsoon Destinations: बारिश में इन जगहों की खूबसूरती बढ़ाएगी रोमांस, यादगार रहेगी ट्रिप

Tue, 18 Jul 2023 10:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Romantic Monsoon Destinations Couples Must Visit These Romantic Places in Monsoon Season
कपल मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

Romantic Monsoon Destinations: बारिश को प्यार और रोमांस का मौसम माना जाता है। इस मौसम में कपल्स एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। रिमझिम बरसात में प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ भीगते हुए मस्ती करते हैं। एक छतरी के नीचे कपल एक साथ घूमते फिरते हैं। शाम की ठंडी हवाओं और हल्की बारिश की फुहार के बीच बालकनी पर बैठ चाय पीते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं। लेकिन अगर इसी मौसम में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हों या जिन कपल्स की नई शादी हुई है, वह मानसून में हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, उन्हें ऐसी जगह का चयन करना चाहिए जो उनके रोमांस को अधिक बढ़ा दें। मानसून में घूमने के लिए भारत में कई जगहें बहुत खूबसूरत हैं। अगर कपल्स बारिश के मौसम में हनीमून पर जाना चाहते हैं तो इन रोमांटिक मानसून डेस्टिनेशन का चयन कर सकते हैं।

Romantic Monsoon Destinations Couples Must Visit These Romantic Places in Monsoon Season
केरल में कपल - फोटो : Pixabay

केरल के रोमांटिक डेस्टिनेशन

दक्षिण भारत का राज्य केरल मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट है। केरल हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर राज्य है। मानसून में कपल केरल घूमने जा सकते हैं। केरल के मुन्नार शहर और कोवलम शहर में कपल्स घूमने के लिए जा सकते हैं। मुन्नार केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां कपल एक दूसरे के साथ  क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वहीं कोवलम हनीमून के लिए परफेक्ट जगह मानी जाती है। यहां आयुर्वेदिक कपल्स स्पा और शाम में बोटिंग पर जा सकते हैं। कपल्स के बीच रोमांस को बढ़ाने में ये दोनों ही जगहें बेस्ट हैं।

Romantic Monsoon Destinations Couples Must Visit These Romantic Places in Monsoon Season
शिलाॅन्ग ट्रिप - फोटो : Pixabay

शिलॉन्ग में कपल 

पर्यटकों का पसंदीदा मेघालय का शिलांग शहर कपल्स के लिए भी परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। मानसून में शिलांग जाने का फैसला सही रहेगा। बारिश में यहां की हरियाली और पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ जाती है। कपल बारिश के मौसम में शिलांग के सुंदर झरने को देखने जा सकते हैं। यहां के शांत माहौल में कपल को एक दूसरे के साथ यादगार समय बिताने का शानदार मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Romantic Monsoon Destinations Couples Must Visit These Romantic Places in Monsoon Season
लद्दाख में कपल - फोटो : Instagram/alvetoexpedition

मानसून में लद्दाख ट्रिप 

नई शादी हुई है और पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो मानसून में लद्दाख की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बारिश के मौसम में बहुत कम लोग लद्दाख जाते हैं। लेकिन हनीमून ट्रिप के लिए लद्दाख जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप पार्टनर के साथ टेंट लगाकर ठहर सकते हैं। कैमल सफारी का आनंद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ बर्फीली पहाड़ियों पर घूमने का मजा कुछ अलग ही होगा। 

विज्ञापन
Romantic Monsoon Destinations Couples Must Visit These Romantic Places in Monsoon Season
कर्नाटक में कपल - फोटो : social media

कर्नाटक में मानसून ट्रिप

शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ कर्नाटक के कुर्ग में घूमने जा सकते हैं। कुर्ग पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। बारिश में कुर्ग के झरने, झीलें, काॅफी के बागान बहुत मनमोहक दिखने लगते हैं। बारिश में कपल कुर्ग जाना चाहते हैं तो यह फैसला बेस्ट होगा। यहां आप पार्टनर के साथ ट्रेकिंग, घुड़सवारी, कॉफी बागानों के भ्रमण का लुत्फ उठा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed