{"_id":"5d5d43cd8ebc3e6c675e506c","slug":"road-trip-must-visit-these-beautiful-places-near-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर बसी इन जगहों की 'रोड ट्रिप', आपकी जिंदगी का मजेदार सफर होगा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर बसी इन जगहों की 'रोड ट्रिप', आपकी जिंदगी का मजेदार सफर होगा
Thu, 22 Aug 2019 10:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
घूमने का शौक रखने वालों को तो बस मौका चाहिए। अगर काम की वजह से दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस सप्ताहांत आपके घूमने के लिए कुछ ऐसी जगह के बारे में जानकारी लाए हैं। जहां आप सड़क मार्ग से आठ से दस घंटे में पहुंच सकते हैं। तो आइए जाने वो कौन सी खूबसूरत और अनोखी जगह है जहां की सैर आपके व्यस्त और थकान भरे सप्ताह को खुशनुमा बना देगी।
- फोटो : pixa
रणथम्भौर, राजस्थान
राजस्थान के रणथम्भौर में घूमना है तो महज पांच से छह घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। यहां पर दिन भर घूमने के लिए रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान में जंगली जानवरों को देखने के साथ ही बाघ के दर्शन भी कर सकते हैं। जंगल में घूमते बाघ को देखना आपको जरूर रोमांचित कर देगा।
अमृतसर, पंजाब
दिल्ली से दस घंटे की दूरी पर है अमृतसर। साफ-सुथरे इस शहर को देखने पर मन को बहुत शांति मिलती है। स्वर्ण मंदिर और बाघा बार्डर घूमने के लिए रोज यहां दूर-दूर से सैलानी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
नौकुचियताल, उत्तराखंड
शहर के शोर-शराबे से दूर कहीं पर एकांत में दिन बिताना है तो उत्तराखंड में बहुत सी जगह हैं। इन्हीं में से एक जगह है नौकुचियताल। ये जगह दिल्ली से आठ घंटे की दूरी पर बनी है। यहां पर रोमांच के शौकीन लोगों के लिए पैराग्लाइडिंग और पैरासेलिंग भी होती है। यहां ताल के किनारे चहलकदमी करना बहुत सुकून देता है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
ओरछा, मध्य प्रदेश
दिल्ली से छह घंटे की दूरी पर बसे इस शहर को देखना अनोखा अनुभव होगा। बुंदेलखंड की गहराईयों से आपका सामना होगा ज्योकि अपने आप में अद्भुत है। इस शहर में भगवान राम को लोग आज भी राजा मानकर पूजा करते हैं। इस शहर की सभ्यता और संस्कृति को देखकर आप कुछ साल पीछे चले जाएंगे।