फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च के महीने में जा सकते हैं भरतपुर घूमने, कर सकते हैं वीकेंड एंजॉय

Sat, 13 Mar 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bharatpur beautiful places for weekend holiday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे घूमने का शौक न हो। लोग घूमने के लिए अच्छे समय की तलाश में होते हैं और सोचते हैं कि ऐसी जगहों पर घूमा जाए, जहां वो अपने वीकेंड को अच्छे से एंजॉय कर सके। लेकिन जब बात जगह की आती है तो सब अलग-अलग जगहों के बारे में बताते हैं। लेकिन अगर आप मार्च के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आप राजस्थान के भरतपुर जा सकते हैं। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए आपको यहां के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर व परिवार संग एंजॉय कर सकते हैं।

rajasthan bharatpur beautiful places for weekend holiday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बर्ड सैंक्चुरी

  • दरअसल, अगर आप दिल्ली से भरतपुर जा रहे हैं, तो ये दूरी लगभग चार से पांच घंटे के बीच की है। जो कि 220 किलोमीटर है। यहां जाकर आप ब्रड सैंक्चुरी घूम सकते हैं। यहां अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक 400-450 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, और आप चाहते हैं कि आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी अच्छी फोटो अपलोड करें, तो यहां आप खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।
rajasthan bharatpur beautiful places for weekend holiday
Deeg Palace - फोटो : istock

जल महल डीग

  • यहां आप जल महल डीग भी घूम सकते हैं, जो कि भरतपुर में स्थित है और राजस्थान से इसकी दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। बताया जाता है कि 1772 में इसका निर्माण भरतपुर के शासक सूरजमल ने करवाया था। ऐसे में यहां काफी पुरानी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर यहां के इतिहास को जाना जा सकता है। ये जगह गोपाल झील से घिरी हुई है। बताया जाता है कि इस झील का निर्माण दुश्मनों से बचने के लिए कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan bharatpur beautiful places for weekend holiday
लोहागढ़ का किला, भरतपुर - फोटो : Social media

लोहागढ़ किला

  • लोहागढ़ किला घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। ये किला राजस्थान के भरतपुर शहर में है और ये प्रमुख किला है। ये किला काफी मजबूत है, जिस वजह से इसका नाम मजबूत धातु लोहे के नाम पर है। इस किले को लेकर कहा जाता है कि मुगलों और अंग्रेजों ने इस किले को तोड़ने की कोशिशें की थी, लेकिन वे नाकाम रहे। किले के परिसर में कई संरचनाएं हैं, जिसे जीत के प्रतीक के तौर पर बनवाया गया था। हर साल यहां काफी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं और इसका दीदार करते हैं।
विज्ञापन
rajasthan bharatpur beautiful places for weekend holiday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सरकारी संग्रहालय

  • भरतपुर में स्थित सरकारी संग्रहालय यहां आने वाले सैलानियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। 1944 में इस संग्रहालय को बनाया गया था और यहां एक आर्ट गैलरी भी स्थित है। यहां शिलालेख, धातु की वस्तुएं, पत्थर की मूर्तियां, सिक्के, लघु चित्र, स्थानीय कला, हथियार आदि चीजें रखी गई हैं। ये सभी चीजें यहां के इतिहास और शिल्प कला के बारे में बताती हैं। ये जगह सैलानियों को काफी पसंद आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed