जब हम किसी के प्यार में होते हैं, तो हमारे आसपास उससे जुड़ी हुई चीजें ही चलती हैं। उस समय बाकी चीजों को या तो हम भूल जाते हैं या फिर नजरअंदाज करते हैं। लेकिन जब रिश्ता टूटता है और हम प्यार से बाहर निकलते हैं तो हमें दुख, तनाव और अकेलेपन के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में हम न कुछ सोच पाते हैं, न कहीं जाते हैं। बस खुद में ही खोए रहते हैं। लेकिन अगर आप ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना चाहते हैं, तो फिर आपको ट्रैवल करना चाहिए। दोस्तों संग नई-नई जगहों पर घूमना चाहिए, ताकि ब्रेकअप के दर्द को भुलाया जा सके। तो चलिए आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप जा सकते हैं।
{"_id":"604c82a38ebc3e8d38234af8","slug":"after-breakup-you-can-go-to-these-places-for-holiday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपका हुआ है ब्रेकअप तो इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर आपका हुआ है ब्रेकअप तो इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने, जानें इनके बारे में सबकुछ
Sat, 13 Mar 2021 02:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Goa
- फोटो : istock
गोवा
- अगर आप दिल के दर्द से गुजर रहे हैं, तो आपके लिए गोवा से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो। ब्रेकअप के बाद तो गोवा जाने का अपना मजा है। यहां आप दोस्तों संग जा सकते हैं और बीच पर एंजॉय कर सकते हैं। साथ ही दोस्तों संग अपने ब्रेकअप का दर्द शेयर कर आप अपना मन हल्का कर सकते हैं। यहां जब आप दोस्तों संग नई-नई जगहों पर घूमेंगे, तो यकीन मानिए आप ब्रेकअप के दर्द से बाहर आ सकते हैं।
ladakh
- फोटो : istock
लद्दाख
- मतलब ये एक ऐसी जगह है, जहां का प्लान हर कोई बनाता तो है लेकिन हर कोई यहां जा नहीं पाता। यहीं की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। हर साल काफी संख्या में यहां लोग बाइक, कार या अन्य तरीकों से पहुंचते हैं। ऐसे में अगर ब्रेकअप के बाद आप भी यहां जा सकते हैं। यहां बौद्ध महंतो के बीच मठों में आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां जाकर आप बर्फ से ढके पहाडों, झील-नदियों के बीच खुद को समय दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Andaman and Nicobar islands
- फोटो : istock
अंडमान
- मतलब चारों तरफ पानी और खूबसूरत नजारों के बीच घूमना। ऐसा अनुभव तो आपको सिर्फ अंडमान में ही मिल सकता है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहं चमकता नीला समुद्र है। इस प्यारे बीच में लोग काफी समय गुजराते हैं और काफी एंजॉय करते हैं। ऐसे में ब्रेकअप के बाद अगर आप खुद को समय देना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए ही बनी है। इसलिए आप अंडमान जा सकते हैं और अपनी पुरानी यादों को भुलाकर नई शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
sikkim
- फोटो : istock
सिक्किम
- सिक्किम किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां 280 मीटर से लेकर 8585 मीटर तक उंचे पहाड़ हैं। यहां आप गुरूडोंगमर झील, लाचुंग गांव, युमथांग घाटी, लाचेन गांव, थांगू घाटी, चोपता घाटी, चुंगथांग, सेवन-सिस्टर्स वटर फॉल्स, सिंघिक, माउंट कटाओ आदि जगहों पर घूम सकते हैं। यहां आप दोस्तों संग जाकर अपने ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकल सकते हैं।