फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब यात्रा के दौरान ट्रेनों में मिलेगी मसाज की सेवा, चुकानी होगी बेहद मामूली कीमत

Mon, 10 Jun 2019 03:45 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 10 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Railway to now offer head and foot massage for passanger
डेमो - फोटो : डेमो

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक नया तोहफा दिया है। अगर अब सफर के दौरान आप सिर दर्द, पैरों में दर्द या थकान महसूस कर रहे हैं तो अब इसके लिए आपको कोई दवाई खाने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे के इतिहास में पहली बार अब यात्री सफर के दौरान मसाज की सुविधा ले पाएंगे। जो लोग ट्रेन से लंबा सफर करते हैं उन्होंने रेलवे के इस कदम की सराहना की है।

Railway to now offer head and foot massage for passanger
massage envy

रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश बाजपेयी ने कहा कि पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रतलाम मंडल ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। यात्रियों को यह सुविधा 15 से 20 दिनों के अंदर मिलने लगेंगी। यह सेवा फिलहाल इंदौर से चलने वाली सिर्फ 39 ट्रेनों में ही उपलब्ध होगी।

Railway to now offer head and foot massage for passanger
demo pic

सिर की चंपी सहित पैरों की होगी मसाज
रेलवे की घोषणा के अनुसार रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से चलने वाली 39 ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। हर गाड़ी में तीन से पांच प्रशिक्षित मसाज करने वाले व्यक्ति तैनात होंगे। यह मसाजर यात्री की सीट पर जाकर सुबह छह बजे से लेकर के रात 10 बजे तक यह सेवा मुहैया कराएंगे। यात्री इस समय के दौरान ही उनसे सेवा ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Railway to now offer head and foot massage for passanger
gs - फोटो : getty images

100 से 300 का खर्चा
रेलवे ने कहा इनके फोन नंबर टीटीई और कोच में उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सुविधा के लिए यात्रियों को 100 रुपये से लेकर के 300 रुपये खर्च करने होंगे। रेलवे ने तीन स्कीम-- गोल्ड, डायमंड और प्लेटिनम को लॉन्च किया है। गोल्ड स्कीम में मालिश करने वाला 15 से 20 मिनट तक जैतून या कम चिपचिपे तेल से मालिश करेगा जबकि डायमंड एवं प्लेटिनम स्कीमों में तेल के साथ क्रीम एवं वाइप्स के साथ मालिश की जाएगी।

विज्ञापन
Railway to now offer head and foot massage for passanger
ehr - फोटो : getty images

इन ट्रेनों में शुरू होगी सेवा
रेलवे ने जिन प्रमुख ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू किया है, उनमें मालवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अहिल्यानगरी एक्सप्रेस, अवंतिका एक्सप्रेस, क्षिप्रा एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, पेंचवैली एक्सप्रेस, उज्जयिनी एक्सप्रेस शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed