फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में नहीं बना प्लान तो आने वाले सुहाने मौसम में घूम लें गोवा की ये खास जगह

Sat, 25 May 2019 12:33 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 25 May 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
plan a trip to goa in monsoon and visit exciting places

साल में एक बार किसी सुकून भरी जगह जाकर छुट्टी बिताने का हक तो हर इंसान का होता है और अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए साल में एक बार आपको खुद समय निकलकर कहीं चले जाना चाहिए। फिलहाल गर्मियों की छुट्टी की प्लानिंग तो कई लोगों ने दो महीने पहले से शुरू कर दी थी और अब छुट्टी मना कर आ भी चुके होंगे। अगर आप प्लानिंग करने से चूक गए है तो घबराइए मत आने वाले सुहाने मौसम में आप गोवा में बेहतरीन पल बिता सकते हैं। जान लीजिए बीच के अलावा और कौन सी खूबसूरत जगहें हैं गोवा में। 


 
plan a trip to goa in monsoon and visit exciting places
अगौड़ा किला 
अगौड़ा किला का निर्माण 1612 में पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच के हमले से बचने के लिये किया था। किले में  पानी का झरना भी गिरता रहता है, जिसका पानी यहां से गुज़रने वाले लोग पीते भी हैं। पश्चिमी तट के इतिहास को करीब से देखने के लिए यहां जा सकते हैं। 

 
plan a trip to goa in monsoon and visit exciting places
महालक्ष्मी मंदिर 
महालक्ष्मी मंदिर गोवा के बंडोरा गांव में स्थित है। इसका निर्माण 1413 में किया गया था, जिसे देखने के लिये दुनियाभर के लोग आते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
plan a trip to goa in monsoon and visit exciting places
मंगेशी मंदिर 
मंगेशी मंदिर मॉर्डन और पुरानी हिंदू वास्तुकला मिश्रण है। ऐसा माना जाता है कि ये मंदिर भगवान शिव के अवतार भगवान मंगेशी को समर्पित है और भगवान ब्रह्मा ने यहां लिंग की स्थापना की थी। 

 
विज्ञापन
plan a trip to goa in monsoon and visit exciting places
पालोलम बीच   
ये बीच गोवा के खूबसूरत बीचों में से एक है। इस बीच के चारों ओर रेस्टोरेंट्स हैं, जहां आप आनंदमयी नजारों के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed