फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई के पास मौजूद है ये 4 बेहतरीन डेस्टिनेशन, वीकेंड पर करें पार्टनर के साथ मौज-मस्ती

Sat, 25 May 2019 08:28 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 25 May 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
4 weekend destination in mumbai

मुंबई के आस-पास वीकेंड पर मस्ती करने के लिए ढेर सारे विकल्प हैं। सबसे खास बात यह है कि इन जगहों पर घूमने और देखने के लिए इतनी सारी चीजें मौजूद हैं कि आप बार-बार जाएंगे तो भी बोर नहीं होंगे। अगर आप मुंबई में रहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं वीकेंड डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं।

4 weekend destination in mumbai
- फोटो : social media

महाबलेश्वर
लोकप्रिय हिल स्टेशंस में से खास है महाबलेश्वर। इस जगह को स्ट्रॉबेरी शहर के रूप में भी माना जाता है। महाबलेश्वर में तीस से भी ज्यादा दर्शनीय स्थल हैं। यह वेन्ना झील के पास दस वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां के जंगल काफी घने हैं।  महाबलेश्वर में वेन्ना लेक, लिंगमाला फाल्स, प्रतापगढ़, पंचगनी, महाबलेश्वर मंदिर, मेहरे बाबा बुफाएं, कमलनगर किला, हेरिसन फोली लुडविक पॉइंट, आर्थर सीट, बैबिंगटन पॉइंट, विल्सन पॉइंट, केट्स पॉइंट, बॉम्बे पॉइंट और एलीफेंट्स हेड पॉइंट जैसे प्लेस पर घूम सकते हैं। 

4 weekend destination in mumbai
- फोटो : social media

कर्नाला पक्षी अभयारण्य
मुंबई-गोवा राजमार्ग पर स्थित कर्नाला पक्षी अभयारण्य मुंबई के लोगों के लिए सुकूनभर वीकेंड सेलिब्रेशन प्लेस है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित अभयारण्य 4.8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ घना जंगल है। आपको यहां पर 150 से भी ज्यादा पक्षियों की प्रजाति देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 weekend destination in mumbai
- फोटो : social media

कर्जत
उल्हास नदी के बेसिन पर कर्जत बसा है। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है यह जगह। यहां पर्वत, किले और प्राचीन चट्टानों में कटी गुफा और प्राचीन मंदिर यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। मुंबई और आस-पास रहने वाले लोगों के लि यह खास वीकेंड प्लेस है। 

विज्ञापन
4 weekend destination in mumbai
- फोटो : social media

माथेरान
समुद्र तल से 2516 फीट की ऊंचाई पर पश्चिमी घाट के ऊपर स्थित माथेरान, मुंबई के पास स्थित सबसे पुराने हिल स्टेशनों में से एक है। हरे-भरे चारगाह, शांत वातावरण माथेरान को एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed