फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Valleys: ये हैं कश्मीर की पांच सबसे खूबसूरत जगहें, इनको देख भूल जाएंगे श्रीनगर और गुलमर्ग

Sun, 20 Mar 2022 02:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Mar 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Valley 5 Offbeat Beautiful Places in Kashmir
कश्मीर की वादियां - फोटो : Istock

भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। दूर दराज से हर साल लाखों पर्यटक भारत की खूबसूरत जगहों, यहां की ऐतिहासिकता, प्रकृति प्रदत्त पर्यटन स्थलों और मानव निर्मित जगहों को घूमने के लिए आते हैं। भारत की कई जगहें विदेशों में बहुत मशहूर हैं, उनमें से एक कश्मीर है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर की बर्फीली वादियां, हरियाली, झील और यहां का अतिथि सत्कार पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। कश्मीर का नाम आते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और डल झील का नाम और छवि दिखने लगती है लेकिन कश्मीर में और भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में शायद आपको अधिक जानकारी न हो लेकिन घूमने के लिए वे जगहें बेहतर विकल्प है। इस बार अगर आप कश्मीर जाएं तो वहां कि पांच सबसे खूबसूरत जगहों या घाटियों को जरूर घूमे। कश्मीर यात्रा से पहले जान लीजिए कश्मीर की पांच खूबसूरत जगहों के बारे में। 

Kashmir Valley 5 Offbeat Beautiful Places in Kashmir
कश्मीर की वादियां - फोटो : facebook

युसमर्ग

कश्मीर में बेहद खूबसूरत जगह है, जहां आपको विदेशी वातावरण का अनुभव होगा। युसमर्ग नाम की यह जगह श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर बडगाम इलाके में आती है। युसमर्ग काफी हरा भरा है। यहां के घने जंगल आपका मन मोह लेंगे। युसमर्ग में सेब, अमरूद और पुदीने की खेती भी होती है। युसमर्ग का नजारा यूरोप का लुत्फ देता है।

Kashmir Valley 5 Offbeat Beautiful Places in Kashmir
कश्मीर की वादियां - फोटो : facebook

गुरेज

कश्मीर की गुरेज घाटी काफी मशहूर है। श्रीनगर से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरेज में काफी खूबसूरत झीलें हैं। यहां आपको मानसबल और वूलर झील के मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। गुरेज में किशनगंगा नदी समेत कई अन्य धाराएं बहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir Valley 5 Offbeat Beautiful Places in Kashmir
कश्मीर की वादियां - फोटो : Pixabay

अरु वैली

कश्मीर का अरू वैली नाम का हिल स्टेशन पहलगाम से 12 किलोमीटर दूर स्थिति है। इस छोटे से हिल स्टेशन की खूबसूरती किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। यहां आपको झरने, ऊंची चोटियां और पास में ही लिद्दरवट वैली घूमने को मिल सकती है। कोल्हाई ग्लेशियर और तरसर मानसर झील और पास में ही बैसारन वैली की सुंदरता का आनंद भी आप ले सकते हैं।

विज्ञापन
Kashmir Valley 5 Offbeat Beautiful Places in Kashmir
कश्मीर की वादियां - फोटो : iStock

लोलाब वैली

प्राकृतिक सुंदरता और शांत जगह पर सुकून के पल बिताने हों तो लोलाब वादी जा सकते हैं। यहां सेब के बाग देखने को मिलेंगे। लोलाब वैली को बांदीपोरा जिले से नागमर्ग अलग करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed