फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav Wedding: इस खूबसूरत शहर में होगी परिणीति और राघव चड्ढा की डेस्टिनेशन वेडिंग, देखें तस्वीरें

Wed, 06 Sep 2023 06:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Sep 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Date Venue Luxury Hotels in Udaipur
Raghav Parineeti wedding - फोटो : Social Media

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बी-टाउन में एक और नई जोड़ी चर्चा में है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने मई में दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की थी, जिसमें राजनीति और सिनेमा जगत के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। वहीं अब राघव और परिणीति की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। परी और राघव 23, 24 सितंबर को शादी करने वाले हैं। उनकी शादी झीलों के शहर उदयपुर में होनी है। शादी की रस्मों और मेहमानों के लिए उदयपुर के लग्जरी होटल बुक किए गए हैं। आइए जानते हैं परिणीति और राघव की डेस्टिनेशन वेडिंग से जुड़ी तैयारियों, शादी के वेन्यू-मेन्यू के बारे में और इस लेख के माध्यम से देखिए झीलों के शहर उदयपुर की खूबसूरती की एक झलक।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Date Venue Luxury Hotels in Udaipur
Udaipur - फोटो : facebook

कहां होगी परिणीति-राघव की शादी?

अभिनेत्री परिणीति और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में होनी हैं। उनकी शादी के लिए  लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास होटल को बुक किया गया है। इसके अलावा फतह प्रकाश और ताज होटल भी बुक किया गया है। यहां मेहमानों के लिए रहने का इंतजाम किया गया है। वीआईपी मेहमानों के रहने की व्यवस्था ओबेरॉय के उदय विलास में की जा रही है। वहीं दोस्तों और परिवार के लोग फतह प्रकाश और ताज में ठहरेंगे। शादी के कार्यक्रम लीला पैलेस में होंगे।

लीला पैलेस झील के बीच में स्थित शाही होटल हैं। यह फाइव स्टार होटल किसी महल से कम नहीं है। होटल का एक रात का किराया 30 हजार रुपये हैं, वहीं महाराजा स्वीट का रेंट 9 लाख रुपये है। होटल से पिछोला झील का अद्भुत नजारा दिखता है। रात का व्यू जहां से काफी सुकून देने वाला होता है।
 

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Date Venue Luxury Hotels in Udaipur
Udaipur - फोटो : istock

उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

पिछोला झील

इस कृत्रिम झील के आसपास का नजारा काफी प्राकृतिक सुंदरता को समाय हुए दिखता है। यहां शाम के समय नाव की सवारी करना बहुत रोमांटिक रहेगा। इमारतों की रोशनी से झील पर पड़ने वाली चमक अद्भुत सुंदरता का अहसास कराती है

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Date Venue Luxury Hotels in Udaipur
City Palace Udaipur - फोटो : FACEBOOK

सिटी पैलेस

इस झील के किनारे एक महल बसा है, जिसे राजस्थान का सबसे बड़ा महल माना जाता है। सिटी पैलेस नाम से मशहूर इस महल में बड़े आलीशान कमरे, खूबसूरत गार्डन, संग्रहालय है। महाराजा उदय सिंह का यह महल शाही रहन सहन और इतिहास का साक्षी है।

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Date Venue Luxury Hotels in Udaipur
Jagdish Temple - फोटो : Facebook

जगदीश मंदिर

उदयपुर में कई और पैलेस भी हैं लेकिन महलों और किलों के अलावा आप यहां भगवान विष्णु के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां भगवान विष्णु की बहुत सुंदर चार हाथों वाली प्रतिमा है। इसके अलावा गणेश जी, सूर्य भगवान, शिवजी और मां शक्ति की भी प्रतिमाएं स्थापित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed