तमिलनाडू में स्थित ऊटी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन में दूर-दूर तक फैली हसीन वादियां, हरे-भरे पेड़ों की हरियाली यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून पहुंचाती है। ऊटी ज्यादातर कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। कपल्स यहां से खूबसूरत यादें अपने साथ लेकर जाते हैं। पहाड़ों की रानी ऊटी की खबूसूरती और वहां की खासियतों को जानने के बाद आप भी इस हिल स्टेशन पर कुछ सुकून के पल जरुर बिताना चाहेंगी।
पहाड़ों की रानी ऊटी में बिताएं पार्टनर के साथ सुकून भरे पल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन