बड़ी-बड़ी हस्तियों, भव्य जीवनशैली और जीवंत नाइटलाइफ के लिए पहचाने जाने वाले लॉस एंजेलिस में घूमने का अलग ही अनुभव मिलता है।
नाइटलाइफ का असली मजा लेना है तो एक बार जरूर घूमकर आएं लॉस एंजेलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में लोकप्रिय इस शहर में आपको कई संग्रहालय और कला दीर्घाएं देखने को मिल सकती हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियों, भव्य जीवनशैली और जीवंत नाइटलाइफ के लिए पहचाने जाने वाले लॉस एंजेलिस में मन आनंदित हो उठता है। दुनिया के सबसे अच्छे डांस स्टूडियोज लॉस एंजेलिस में हैं। वहां बहुत अच्छी तरह डांस सिखाया जाता है। मैं वहां ट्रेनिंग के लिए गया था। मैं लॉस एंजेलिस लगभग 20 दिन रुका। इस दौरान इस खूबसूरत शहर की कई महत्वपूर्ण जगहों को देखने का मौका मिला।
वहां का मौसम भी बहुत अच्छा है। वहां न ज्यादा ठंडी होती है, न ज्यादा गर्मी। यही नहीं, लॉस एंजेलिस को 'दुनिया की रचनात्मक राजधानी' भी कहा जाता है। यहां प्रत्येक छह निवासियों में से एक रचनात्मक उद्योग से जुड़ा हुआ है। खाने के शौकीन हों, तो ड्रैगन लोको जरूर जाएं, यहां लाजवाब चीनी भोजन बहुत सस्ता है। ड्रैगन लोको खाने के शौकीनों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लॉस एंजेलिस की एक और चीज मुझे अच्छी लगी कि वहां के लोग बहुत खुले दिल के हैं। लोगों के रहने का तरीका हमारे यहां से बिल्कुल अलग है।
बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हम जरूरत से ज्यादा महत्व देते हैं या सोचते हैं, जबकि वह उतना बड़ा मुद्दा नहीं होता। जब मैं वहां पर था, तो मुझे उनका यह दृष्टिकोण भी देखने को मिला कि वे लोग चीजों को कैसे देखते हैं, कैसे सोचते हैं और कैसे काम करते हैं।
एक इंसान के रूप में वह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव था कि जब आप ऐसी जगह जाते हैं, जहां के लोग आपसे बिल्कुल अलग हैं, तो वे कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, उनका रहन-सहन कैसा है। लॉस एंजेलिस में मैंने इंटरनेशनल डांसिंग स्टाइल सीखा। मैं वहां के वेनिस बीच पर खासतौर पर घूमने गया था। मौका मिलेगा तो एक बार फिर लॉस एंजेलिस जाऊंगा।
-नंद राम प्रजापति से बातचीत पर आधारित