नया साल आने में अब कम वक्त बचा है। न्यू ईयर वीकेंड आ गया है। ऐसे में जो लोग नए साल के मौके पर कहीं बाहर घूमना चाहते हैं, वह वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 तक आपके पास यात्रा का अच्छा मौका है। वैसे तो भारत में नया साल मनाने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो काफी फेमस हैं। इन जगहों पर नए साल के मौके पर पार्टी, कई तरह के इवेंट और मस्ती होती है। इन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्रसिद्ध शहरों में गोवा का नाम शामिल है। गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। गोवा खूबसूरत बीच के लिए फेमस है। पर इन्हीं बीच पर न्यू ईयर इव में पार्टी का आयोजन होता है। नाच गाने, स्वादिष्ट खाने पीने के साथ गोवा की पार्टी काफी मजेदार होती है। वहीं नए साल के मौके पर लोगों को गोवा में पांच चीजे मुफ्त मिलेंगी। ऐसे में अगर आप नए साल पर बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोवा की इन पांच फ्री चीजों पर भी गौर करें।
New Year 2022: नए साल पर गोवा जाने वालों को मुफ्त मिल रहीं ये पांच चीजें, उठा लें फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्री में घूमें गोवा फोर्ट
गोवा समुद्र के अलावा फोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है। नए साल पर आप गोवा के फोर्ट को आप भी में घूम सकते हैं। यहां छापोरा फोर्ट, तिराकल फोर्ट, कॉरजुम फोर्ट रेस मैगोस फोर्ट, मॉर्मुगाव फोर्ट जा सकते हैं। एडवेंचर के लिए ये एकदम परफेक्ट हैं।
गोवा के चर्च
गोवा में कई ऐतिहासिक चर्च हैं। देश का सबसे पुराना चर्च बॉम जीसस भी गोवा में ही स्थित है। आप गोवा के इस चर्च में जा सकते हैं। वहीं सी कैथेड्रल, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, चर्च ऑफ सेंट सेजेटन, मै डी डियस चर्च को आप फ्री में घूम सकते हैं।
गोवा के वाॅटरफाॅल फ्री में करें विजिट
गोवा के बीच के अलावा आप यहां के वाॅटरफाॅल में भी फ्रेश हो सकते हैं। गोवा में स्थित दूध सागर जलप्रपात में आप नेचक को फ्री में महसूस कर सकते हैं और एंजाॅय कर सकते हैं।
गोवा की नाइटक्लब पार्टी फ्री
गोवा अपनी नाइट पार्टी लाइफ के लिए भी फेमस है। आप यहां मुफ्त में नाइट क्लब पार्टीज को एन्जाॅय कर सकते हैं। शाम को संमदर किनारे रेत पर ये पार्टींज होती हैं। जहां आप बागा, पालोलम, आरामबोल बीच पर नाइट पार्टी का आनंद ले सकते हैं।