विश्वभर में नववर्ष को लेकर एक अलग ही उत्साह रहता है। हर कोई नए साल का स्वागत खुशी-खुशी करता है लेकिन जैसे जैसे देश बदलता है वहां की संस्कृति में भी परिवर्तन देखने मिलता है और यह संस्कृति ही है जो लोगों की परंपराओं को एक दूसरे से अलग बनाती है और इन्हीं विचित्र परंपराओं के कारण एक देश का व्यक्ति दूसरे देश के प्रति आकर्षित होता है। वहां की परंपराओं में रूचि लेने लगता है। नववर्ष पर खुश तो सभी होते हैं लेकिन विभिन्न देशों में उस खुशी को जाहिर करने एवं नववर्ष का स्वागत करने का तरीका बिल्कुल अलग है। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्वभर में कैसे होता है नववर्ष का स्वागत।
New Year 2021: विश्वभर में अलग-अलग तरीकों से होता है नववर्ष का स्वागत, इस देश में तो लोग घर से बाहर फेंक देते हैं टी.वी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस
रूस में नववर्ष के अवसर पर वहां के लोग एक कागज पर आने वाले साल से जुड़ी अपनी इच्छा लिख देते हैं और फिस उस कागज को आग में जला देते हैं। कागज की राख को शैम्पेन में मिलाकर वो व्यक्ति पी लेता है जिसने की उस इच्छा को लिखा होता है। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से जो चाहता है कि यह इच्छा पूरी हो, उसे एक तरह की प्रेरणा मिलती है कि वह खुद से अपने सपने को इस नववर्ष में साकार करे।
डेनमार्क
डेनमार्क में नववर्ष मनाने का तरीका बेहद ही अजीब है। सोचने पर यह तरीका भले ही हिंसात्मक लग सकता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। नववर्ष पर लोग अपने पड़ोसियों के प्रति प्रेम को जाहिर करने के लिए उनके दरवाजों पर कांच के गिलास एवं प्लेट फेंकते हैं। कई लोग रात की ठीक 12 बजे कुर्सियों पर से कूदकर नववर्ष का स्वागत करते हैं।
फिलीपींस
फिलीपींस के लोगों का नववर्ष का स्वागत करने का अपना तरीका है। ये लोग किसी भी गोल चीज को वैभव का सूचक मानते हैं इसलिए इस दिन लोग यहां डोट प्रिंट वाले कपड़े पहनते हैं, जेब में सिक्के रखते हैं। कई सारे लोग इस दिन एक साथ संतरा, अनानास एवं जाम जैसे फलों का मिल- बांटकर सेवन करते हैं। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि पूरे साल यह लोग धन से संपन्न रहते हैं।
साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के लोग नववर्ष पर पुराना फर्नीचर, टीवी, रेडियो आदि अपने घरों की खिड़कियों से बाहर फेंक देते हैं। रोड पर पुराने सामान का ढेर लग जाता है। दरअसल ऐसा करने के पीछे कारण यह है कि यहां के लोगों का मानना है कि नए साल का स्वागत नई चीजों के साथ करना चाहिए इसलिए वे पुराना सामान फेंककर घरों को नए सामान से सजाने में विश्वास रखते हैं।