फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में स्थित हैं 'श्री कृष्ण' ये जुड़ी ये पांच अनोखी जगह, यहां पहुंचकर कृष्णमय हो जाएगा रोम-रोम

Fri, 23 Aug 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 23 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
must visit 6 places in mathura in one day
- फोटो : pixa
भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव वैसे तो सभी जगह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अगर इस उत्सव का सही रंग देखना है तो मथुरा जाएं। यहां पहुंचने के बाद आपका सारा मन कृष्णमय हो जाएगा और आप उनकी अद्भुत बाल-लीलाओं के किस्से सुनकर भाव-विभोर हो जाएगें। वैसे तो घूमने के लिहाज से वृंदावन का नाम आता है क्योंकि इस जगह पर कृष्ण का बचपन गुजरा था। लेकिन भगवान की जन्म नगरी मथुरा में आने पर भी आपको निराशा नही होगी क्योंकि यहां पर भी घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। तो अगर आप इस कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा की सैर का प्लान बनाएंगे तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

 

must visit 6 places in mathura in one day
- फोटो : pixa
विश्राम घाट
मथुरा में यमुना नदी बहती है और इस पवित्र नदी पर 25 घाट बने हैं। लेकिन इन घाटों में सबसे ज्यादा महत्व विश्राम घाट का है क्योंकि यहां पर भगवान कृष्ण ने कंस को मारने के बाद विश्राम किया था। कहते हैं सभी मंदिरों के दर्शन के बाद इस तट पर स्नान जरूर करना चाहिए नहीं तो मंदिरों के दर्शन का पूरा फल नहीं मिलता है।

 

must visit 6 places in mathura in one day
- फोटो : pixa

कंस का किला

मथुरा जा रहें हैं तो केवल मंदिर ही नहीं और भी बहुत सी चीज है यहां पर देखने के लिए। इन्हीं में से एक है कंस का किला। मुगल और स्थापत्य शैली से बना यह किला बहुत ही अद्भुत है। इसे पुराण किला के नाम से भी जाना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
must visit 6 places in mathura in one day

कुसुम सरोवर

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के रास्ते में बना यह सरोवर बहुत ही खास है। इस सरोवर का नाम राधा की सखी कुसुमा के नाम पर पड़ा था। यह सरोवर 450 फीट लंबा और 60 फीट गहरा है। इस सरोवर के पीछे बहुत बड़ा फूलों का बगीचा बना है। इस सरोवर की खासियत यह है कि आप इस ऐतिहासिक सरोवर में स्नान कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
must visit 6 places in mathura in one day
travel
तिलक द्वार

तिलक द्वार को देखे बिना आप को मथुरा की स्थानीय बाजार के बारे में कुछ पता नहीं चलेगा। या कह सकते हैं कि तिलक द्वार मथुरा की स्थानीय जिंदगी को देखने का दरवाजा है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed