{"_id":"5d5e77608ebc3e6c5b48f7db","slug":"plan-a-trip-to-learn-history-of-buddha-in-bhaja-caves-pune","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहुत घूम चुके हिल स्टेशन अब रुख करें मलावली, शांति में बिताए ये पल जिंदगी भर रहेंगे याद","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बहुत घूम चुके हिल स्टेशन अब रुख करें मलावली, शांति में बिताए ये पल जिंदगी भर रहेंगे याद
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक आपने वादियों, पहाड़ों और बीच पर काफी छुट्टियां बिताई होंगी। हर बार वही चीजें देखकर भले सुकून मिलता हो लेकिन कुछ नया देखने की उत्सुकता भी होनी चाहिए। तो इन छुट्टियों के लिए हम आपको ऐसी जगह के बार में बताने जा रहे हैं, जहां ज्यादा हरियाली तो नहीं है लेकिन इतनी शांति है कि आप सुबह से शाम तक वही रह जाएंगे। साथ में, कुछ नया सिखने और जानने को मिलेगा वो अलग।
2 of 5
अगर बौद्ध धर्म को करीब से जानना है तो इसके लिए देश के पूर्वी हिस्से में नहीं, बल्कि पश्चिमी हिस्से का रुख करें। लोनावला से पुणे जाने वाले एक्सप्रेस वे पर मालावली में बौद्ध धर्म से संबंधित बहुत सी गुफाएं हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हें चट्टानों को काटकर बनाया गया है। इनमें से एक गुफा का नाम कार्ले है, जिसे ईसा पूर्व दूसरी सदी में बनाया गया था। इन गुफाओं में गजब की नक्काशी देखने को मिलेगी।
3 of 5
इन गुफाओं को हीनयान संप्रदाय द्वारा बनाया गया था। बाद में इसका नियंत्रण महायान संप्रदाय ने अपने हाथ में ले लिया। इस गुफा के बाहर कोली मंदिर है। यहां पर ऐसी करीब 16 गुफाएं मौजूद हैं। इन्हीं गुफाओं में बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा प्रार्थना कक्ष भी मौजूद है, जिसका नाम चैत्यग्रह है। इसकी छत स्तंभो पर बनी है, जिसके बीच इंसान, हाथी, घोड़े की मूर्तियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके अंत में बना स्तूप, प्रेवश द्वार पर बनी खिड़की से आने वाली सूर्य की किरणों से प्रकाशित होता है। यहां पर सारनाथ के जैसा ही बना एक अशोक स्तंभ भी मौजूद है। ये गुफाएं कभी बौद्ध मठ हुआ करती थीं। इसके दक्षिण में भज की गुफाएं भी हैं, जहां पर आपको बौद्ध धर्म की उम्दा वास्तुकला का नमूना देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
कैसे पहुंचें
इस शांतिमय जगह पर पहुंचने के लिए आपको लोनावला रेलवे स्टेशन जाना होगा। अगर रोड ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो दो से तीन घंटे का समय लगेगा। यहां पहुंचने के लिए बस और कैब सेवा भी उपलब्ध है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।