{"_id":"5d5b9efe8ebc3e89bc3bc58e","slug":"must-visit-6-places-in-mathura-in-one-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में स्थित हैं 'श्री कृष्ण' ये जुड़ी ये पांच अनोखी जगह, यहां पहुंचकर कृष्णमय हो जाएगा रोम-रोम","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
मथुरा में स्थित हैं 'श्री कृष्ण' ये जुड़ी ये पांच अनोखी जगह, यहां पहुंचकर कृष्णमय हो जाएगा रोम-रोम
Fri, 23 Aug 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव वैसे तो सभी जगह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अगर इस उत्सव का सही रंग देखना है तो मथुरा जाएं। यहां पहुंचने के बाद आपका सारा मन कृष्णमय हो जाएगा और आप उनकी अद्भुत बाल-लीलाओं के किस्से सुनकर भाव-विभोर हो जाएगें। वैसे तो घूमने के लिहाज से वृंदावन का नाम आता है क्योंकि इस जगह पर कृष्ण का बचपन गुजरा था। लेकिन भगवान की जन्म नगरी मथुरा में आने पर भी आपको निराशा नही होगी क्योंकि यहां पर भी घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। तो अगर आप इस कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा की सैर का प्लान बनाएंगे तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
- फोटो : pixa
विश्राम घाट
मथुरा में यमुना नदी बहती है और इस पवित्र नदी पर 25 घाट बने हैं। लेकिन इन घाटों में सबसे ज्यादा महत्व विश्राम घाट का है क्योंकि यहां पर भगवान कृष्ण ने कंस को मारने के बाद विश्राम किया था। कहते हैं सभी मंदिरों के दर्शन के बाद इस तट पर स्नान जरूर करना चाहिए नहीं तो मंदिरों के दर्शन का पूरा फल नहीं मिलता है।
मथुरा में यमुना नदी बहती है और इस पवित्र नदी पर 25 घाट बने हैं। लेकिन इन घाटों में सबसे ज्यादा महत्व विश्राम घाट का है क्योंकि यहां पर भगवान कृष्ण ने कंस को मारने के बाद विश्राम किया था। कहते हैं सभी मंदिरों के दर्शन के बाद इस तट पर स्नान जरूर करना चाहिए नहीं तो मंदिरों के दर्शन का पूरा फल नहीं मिलता है।
- फोटो : pixa
कंस का किला
मथुरा जा रहें हैं तो केवल मंदिर ही नहीं और भी बहुत सी चीज है यहां पर देखने के लिए। इन्हीं में से एक है कंस का किला। मुगल और स्थापत्य शैली से बना यह किला बहुत ही अद्भुत है। इसे पुराण किला के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम सरोवर
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के रास्ते में बना यह सरोवर बहुत ही खास है। इस सरोवर का नाम राधा की सखी कुसुमा के नाम पर पड़ा था। यह सरोवर 450 फीट लंबा और 60 फीट गहरा है। इस सरोवर के पीछे बहुत बड़ा फूलों का बगीचा बना है। इस सरोवर की खासियत यह है कि आप इस ऐतिहासिक सरोवर में स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन
travel
तिलक द्वार
तिलक द्वार को देखे बिना आप को मथुरा की स्थानीय बाजार के बारे में कुछ पता नहीं चलेगा। या कह सकते हैं कि तिलक द्वार मथुरा की स्थानीय जिंदगी को देखने का दरवाजा है।