फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura Karnataka Special Holi: मथुरा ही नहीं कर्नाटक की होली भी होती है खास, जानिए परंपरा

Fri, 18 Mar 2022 01:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Mar 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura Karnataka Special Holi Know About Tradition and Importance
कर्नाटक की होली - फोटो : iStock

इस साल होली 17 और 18 मार्च को मनाई जा रही है। वैसे तो होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें मथुरा, गोकुल और बरसाने की होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जहां होली के कई दिन पहले से ही रंगों का उत्सव शुरू हो जाता है। यहां होली मनाने को लेकर कई तरह की परंपराएं और रीति रिवाज हैं। दुनियाभर की नजर यूपी में स्थित श्रीकृष्ण की नगरी पर होती है, जहां फूलों की होली, लड्डू होली, लठमार होली आदि के जरिए लोग रंगों के पर्व का आनंद लेते हैं। लेकिन भारत में मथुरा बरसाने के अलावा कर्नाटक की होली भी काफी मशहूर है। कर्नाटक में अनूठे तरीके से होली उत्सव होता है। अलग अलग रंगों की तरह होली को अलग अलग तरीके से मनाने का रिवाज है। ऐसे में अगर आप होली को अलग तरह से मनाना चाहते हैं तो कर्नाटक की ओर रुख कर सकते हैं। जानिए कर्नाटक में होली मनाने की परंपरा और महत्व के बारे में।

Mathura Karnataka Special Holi Know About Tradition and Importance
कर्नाटक की होली - फोटो : Pixabay

हंपी की मशहूर होली

कर्नाटक के हंपी शहर की होली काफी मशहूर है। हंपी घूमने के लिए काफी सैलानी आते हैं। वहीं होली के मौके पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक हंपी पहुंचते है और यहां की अनूठी होली का हिस्सा बनते हैं। अगर आप भी होली के मौके पर कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो हंपी भी जा सकते हैं।

Mathura Karnataka Special Holi Know About Tradition and Importance
कर्नाटक की होली - फोटो : Pixabay

हंपी में होली मनाने का तरीका

हंपी बेहद खूबसूरत शहर हैं, जहां दो दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। इस मौके पर स्थानीय लोग अपनी अपनी गलियों में आ जाते हैं या किसी एक स्थान पर आकर मिलकर होली खेलते हैं। वहीं बाहर से आने वाले पर्यटक भी होली के उत्सव में शामिल होते हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं, गुलाल से रंगारंग कर देते हैं और ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकालते हुए नाचते गाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Karnataka Special Holi Know About Tradition and Importance
कर्नाटक की होली - फोटो : facebook

नदी में होली के रंग

हंपी की ऐतिहासिक गलियों में रंगों का उत्सव और भी अधिक उमंग भर देता है। वहीं दिनभर होली खेलने के बाद लोग तुंगभद्रा नदी और इससे निकली सहायक नहरों में नहाने के लिए जाते हैं।

विज्ञापन
Mathura Karnataka Special Holi Know About Tradition and Importance
कर्नाटक की होली - फोटो : istock

हंपी की यात्रा

इस बार आपको होली की छुट्टियों समेत वीकेंड भी मिल रहा है, जिससे आप चार दिन के लिए हंपी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप हवाई जहाज के जरिए हंपी  जा सकते हैं। हंपी से हुबली और बेलगौम सबसे कम दूरी के एयरपोर्ट हैं। वहीं बेंगलुरु एयरपोर्ट भी हंपी के करीब है। अगर ट्रेन का सफर करना पसंद है तो भी हंपी के लिए आपको आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed