फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मौसिनराम' जैसी बारिश देखने नहीं जाना पड़ेगा दूर, पास में स्थित ये नया-नवेला हिल स्टेशन ही काफी है

Wed, 07 Aug 2019 02:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 07 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Matheran hill station mumbai become most wet area in the country
- फोटो : pixabay
बारिश का मजा लेने के लिए अभी तक लोग चेरापूंजी और मासिनराम जाते थे। लेकिन इस जगह तेज बारिश के बाद एक नए हिल स्टेशन का नाम तेजी से मशहूर हो रहा है। वैसे तो यह जगह प्राकृतिक नजारों से समृद्ध है ही लेकिन अब इस जगह को भारत के सबसे ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्र में गिना जाने लगा है। जानें वो कौन सा हिल स्टेशन है जिसकी हम बात कर रहे हैं।

 

Matheran hill station mumbai become most wet area in the country
महाराष्ट्र में बसा है एक छोटा सा हिल स्टेशन माथेरान। लगभग 2650 फुट की ऊंचाई पर बसे इस जगह की छटा ही निराली है। महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश के बाद ये जगह भारत की सबसे ज्यादा वर्षा वाली जगह बन गई है।
 

 

Matheran hill station mumbai become most wet area in the country
माथेरान में 440 मिमी के करीब बारिश हो चुकी है। अभी यहां और बारिश का अनुमान किया गया है। इस छोटे से हिल स्टेशन पर देखने के लिए आपको बहुत कुछ मिल जाएगा। यहां के हार्ट पॉइंट से आप मुंबई की चमचमाती रात को निहार सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर बहुत से पॉइंट है जैसे मंकी पॉइंट, प्रौक्यूपाइन पॉइंट और वन ट्री पॉइंट। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Matheran hill station mumbai become most wet area in the country
यहां पर बने पेनोरमा पॉइंट से आपको 360 डिग्री के एंगल से दृश्य नजर आता है। इन सब के अलावा यहां पर एक झील भी है। इस झील के किनारे आप आराम से बैठकर प्रकृति की खूबसूरती को निहार सकते हैं। माथेरान बहुत ही खूबसूरत जगह है। इस जगह पर जाकर आपको अद्भुत शांति का एहसास होगा।

 

विज्ञापन
Matheran hill station mumbai become most wet area in the country

इस जगह की खासियत यह है कि यहां पर वाहनों का प्रवेश वर्जित है, केवल एंबुलेंस ही जा सकती है। इस वजह से यहां पर बहुत  ही शांति रहती है और प्रदूषण न के बराबर रहता है। और आप इस जगह की खूबसूरती को देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed