फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2024: भारत में अलग-अलग नामों और तरीकों से मनाई जाती है मकर संक्राति, जानें सबके बारे में

Mon, 15 Jan 2024 07:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 Jan 2024 07:34 AM IST
सार

इस लेख के माध्यम से जानिए कि मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग राज्यों में किन नामों से पुकारा जाता है और इसे मनाने की परंपरा कितनी भिन्न हैं।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 Different Names in Different States And Celebration Of makar Sankranti
makar sankranti - फोटो : अमर उजाला

Makar Sankranti 2024 Different Names: नए साल का सबसे पहला हिंदू पर्व मकर संक्रांति का माना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व लगभग पूरे देश में मनाया जाता है, हालांकि इसे मनाने का तरीका और नाम अलग अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न होते हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जा रही है। कहते हैं जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे 'संक्रांति' कहा जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर स्नान और दान की परंपरा है। हालांकि कुछ जगहों पर इसे मनाने के अलग रीति रिवाज हैं।



मकर संक्रांति को कुछ जगहों पर खिचड़ी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है तो वहीं कुछ लोग इसे पोंगल के पर्व के तौर पर मनाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए कि मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग राज्यों में किन नामों से पुकारा जाता है और इसे मनाने की परंपरा कितनी भिन्न हैं।

Makar Sankranti 2024 Different Names in Different States And Celebration Of makar Sankranti
Makar Sankranti - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की मकर संक्रांति

मकर संक्रांति को उत्तर प्रदेश में इसी नाम से मनाया जाता है। हालांकि राज्य के कुछ शहरों में मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व के मौके पर यूपी में उड़द दाल और चावल की खिचड़ी बनाना शुभ माना जाता है। इस दिन तिल के लड्डू, मूंगफली और गुड़ की गजक का सेवन किया जाता है। स्नान के बाद खिचड़ी, गुड़ आदि का दान किया जाता है और फिर घर पर पकाई खिचड़ी का सेवन करते हैं।

Makar Sankranti 2024 Different Names in Different States And Celebration Of makar Sankranti
लोहड़ी 2024 - फोटो : amar ujala

पंजाब-हरियाणा की मकर संक्रांति

उत्तर प्रदेश के करीबी राज्य पंजाब में मकर संक्रांति को लोहड़ी कहते हैं। मकर संक्रांति के एक दिन पहले यह लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। जिसमें आग जलाकर लोग उसके इर्द गिर्द घूमते हैं और पूजा करते हैं। इसके अलावा पंजाब हरियाणा में मकर संक्रांति को माघी भी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 Different Names in Different States And Celebration Of makar Sankranti
kite - फोटो : iStock

राजस्थान और गुजरात में मकर संक्रांति

गुजरात में मकर संक्रांति बहुत धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व है। यहां मकर संक्रांति के मौके पर पंतग उत्सव का आयोजन होता है और दो दिन तक यह पर्व मनाया जाता है। ऐसा ही नजारा राजस्थान में भी देखने को मिलता है। गुजरात और राजस्थान में मकर संक्रांति को उत्तरायण कहते हैं। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 Different Names in Different States And Celebration Of makar Sankranti
Pongal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु में मकर संक्रांति

तमिलनाडु में मकर संक्रांति का पर्व पोंगल के रूप में मनाते हैं। पोंगल चार दिवसीय पर्व होता है, जिसमें पहले दिन भोगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल मनाया जाता है और चावल के व्यंजन पकाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed