फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों एरिया 51 में जाने की है मनाही? जानें इस जगह के बारे में सबकुछ

Thu, 18 Feb 2021 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Know why it is forbidden to go to Area 51 in america
area 51 - फोटो : istock

दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां लोग घूमने जाते हैं। इन जगहों के खुलने का एक समय होता है, जिसके हिसाब से लोग यहां जाने का प्लान बनाते हैं। ये जगहें इतनी मशहूर होती हैं कि लोग यहां बिना जाए नहीं रह पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसी जगह भी हैं, जहां पर जाने की सख्त मनाही होती है? इसी में से एक जगह है एरिया 51। शायद आपने इस जगह के बारे थोड़ा बहुत कुछ सुना हो। कई लोग मानते हैं कि यहां भूत व एलियंस रहते हैं। तो कई लोगों के मन में इस जगह को लेकर एक अलग तरह का डर है। लेकिन असल में ये जगह है क्या? तो चलिए हम आपको बताते हैं।

Know why it is forbidden to go to Area 51 in america
एरिया 51 - फोटो : Pixabay

क्या है एरिया 51?

  • दुनिया में चर्चा इस बात की है कि इस जगह पर अमेरिका का सैन्य अड्डा है, और ये बात भी सच होती दिखती है। दरअसल, अमेरिका के नेवादा में एरिया 51 स्थित है, जो कि एक सैन्य अड्डा है और ये ग्रूम झील के किनारे पर है। जहां पहले किसी को इस जगह के बारे में कुछ पता नहीं था, तो वहीं अब सैटेलाइट के जरिए यहां के बारे में कई जानकारी मिलती है, जिसमें रनवे के साथ यहां सैन्य कैंप दिखाई देते हैं। माना जाता है कि यहां सात रनवे हैं जो कि अब बंद कर दिए गए हैं।
Know why it is forbidden to go to Area 51 in america
एरिया 51 - फोटो : Pixabay

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति पर काफी ज्यादा खर्चा करता है। कई ऐसी जगह हैं, जहां पर खुलकर अमेरिका की सैन्य शक्ति नजर आती है। लेकिन कई ऐसी जगह हैं जहां छुपकर भी काम चलता है। बात एरिया 51 की ही करें तो यहां हर किसी के जाने पर कड़ी पाबंदी है। बिना सेना की इजाजत के यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अमेरिका की ताकतवर सेना इस जगह की 24 घंटे रखवाली करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know why it is forbidden to go to Area 51 in america
area 51 - फोटो : istock

यहां तक कि इस क्षेत्र में स्थल और हवा दोनों ही रास्तों के माध्यम से किसी भी तरह की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। एरिया 51 के पास सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है, जिसके लिए सेना की एक टुकड़ी पहाड़ पर भी रहती है जो हर पल इस जगह की निगरानी करती है। बावजूद इसके अगर कोई इन नियमों को नहीं मानता है, तो फिर उस व्यक्ति पर तो भारी जुर्माना लगाया जाता है। साथ ही जो सैनिक वहां उस वक्त गश्त कर रहे होते हैं, उन पर भी कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
Know why it is forbidden to go to Area 51 in america
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि एरिया 51 की जगह के बारे में अमेरिका के नक्शे पर कोई जिक्र नहीं है। वहीं कई जानकार इस बात को भी दोहराते हैं कि इस जगह पर एलियंस से जुड़े विषयों पर शोध होते हैं। हालांकि, अब तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि शुरुआत में इस जगह के बारे में दुनिया को शक तो था, लेकिन पहले किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, अब इस जगह के बारे में कुछ जानकारी मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed