फिल्मों और सीरियल में आपने बहुत से सनसेट देखें होगे। कई बार असल जिंदगी में भी आपका मन होता है। सनसेट देखने का और उसे करीब से महसूस करने का,भारत में भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर सनसेट का नजारा नायाब तरीके से देखा जा सकता है। यकीनन यहां आकर आपकी शाम यादगार बन जाएगी। इन जगहों पर सूर्यास्त के नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि इन्हें देखने और कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। आइए जानते हैं वह जगहें जहां के सनसेट देखने लायक होते हैं।
पूरी दुनिया से देखने आते हैं इंडिया के ये सनसेट पॉइंट, यादगार बन जाएंगी यहां की खूबसूरत शामें
कर्नाटक का सनसेट पॉइंट, अगुम्बे
साउथ में स्थित अगुम्बें पूरी दुनिया में अपने खूबसूरत सनसेट के लिए मशहूर है। आप चाहें तो कुछ खूबसूरत पल अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। सनसेट को देखते हुए पार्टनर के साथ समय बिताना बहुत यादगार साबित होगा। ऐसे जगहों पर जाना आपके दिमाग को सुकून भी देगा।
इन जगहों से सनराइज और सनसेट देखना दोनों ही बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा यहां पर कई टूरिस्ट प्लेस हैं जहां का नजारा देखना बेहद खूबसूरत लगता है। यहां के अद्भुत दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने के अलग-अलग शहरों से फोटोग्राफर आते हैं। कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक के पास सुबह के वक्त उदित होते सूरज और शाम के वक्त अस्ते होते सूरज का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।
कर्नाटक के जोइदा के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा यहां शाम के वक्त डूबते सूरज को देखने का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। लोग यहां दूर-दराज से खूबसूरत और प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए आते हैं।
टाइगिर हिल
इसके बाद नाम आता है दार्जिलिंग के टाइगिर हिल का। यह जगह भी सनसेट के लिए मशहूर है। पहाड़ों की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा यह जगह बेहद ही रोमांच भरा है। पर्यटक हर साल यहां हजारों की संख्या में आते हैं, साथ ही यहां नए जोड़े का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन भी है।