फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए दुनियाभर के पर्यटकों को घूमने के लिए क्यों पसंद आती है यह जगहें, खासियत जानकर आप भी बना लेंगे योजना

Thu, 31 Dec 2020 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 31 Dec 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
know about worlds most beautiful destination
एक जीवन में तो सारी जगहों को देख पाना असंभव सा है - फोटो : Social Media

पूरी दुनिया में घूमने के लिए न जाने कितनी सारी जगहें हैं। एक जीवन में तो सारी जगहों को देख पाना भी असंभव सा है। दुनियाभर में खूबसूरती से लेकर कलाकारी, आस्था, सुकून तक से जुड़ी कई सारी जगहें हैं। अपनी रूचिविशेष के अनुसार पर्यटक इनकी तलाश में एक देश से दूसरे देश तक भी पहुंच जाते हैं। सभी लोग सभी जगह जाने की इच्छा जरूर रखते हैं लेकिन यह इच्छा हर किसी की पूरी नहीं हो पाती है। इसलिए लोग तय करते हैं कि प्राथमिकता किन स्थानों को मिलना चाहिए। ऐसे में अधिकांश लोगों की सूची में शामिल होते हैं यह चार स्थान जो हम आपको अगली स्लाइड्स के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

know about worlds most beautiful destination
venice - फोटो : Social media

वेनिस
फ्रांस में मौजूद वेनिस इतना आकर्षक है कि इसे कई सारी फिल्मों में भी दिखाया जाता है। मुख्य शहर में ग्रैंड कैनाल नाम का जलमार्ग है जो कि शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। वेनिस को ‘द सिटी ऑफ वॉटर’ भी कहा जाता है। यहां पर्यटक रियाल्टो ब्रिज, डोगे का महल, पियाजा सैन मार्को एवं अन्य जगहों को देखना पसंद करते हैं। हर घूमक्कड़ का सपना होता है कि एकबार इस शहर को जरूर देखे।

 

 

know about worlds most beautiful destination
पेरिस - फोटो : पिक्साबे
पेरिस
पेरिस को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। इसे सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। यहां घूमने के लिए एफिल टॉवर, लौवर और आर्क डी ट्रायंफ जैसे कई मशहूर स्थान हैं। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों में प्रेमियों की संख्या अधिक होती है। प्रेमियों की एफिल टॉवर आकर तस्वीर खींचाने की इच्छा रहती है। यहां पर मौजूद खूबसूरत सीन नदी भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about worlds most beautiful destination
Machu Picchu - फोटो : Pixabay

माचू पिच्चू
माचू पिच्चू एक ऐतिहासिक स्थल है। इतिहासप्रेमियों और पर्यटकों की तमन्ना होती है कि वे एकबार इस जगह पर जरूर आएं क्योंकि यह इंका सभ्यता से जुड़ा हुआ स्थान है। यह स्थान समुद्रतल से लगभग 8,000 फीट ऊंची एक पहाड़ी पर बसा हुआ है। यहां देखने को एक से बढ़कर एक मनोरम दृश्य और इतिहास का खजाना है। 

 

 

विज्ञापन
know about worlds most beautiful destination
नियाग्रा फॉल्स - फोटो : Social media
नियाग्रा फॉल्स
कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल अपने अद्भुत नजारे के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि विश्व में इससे सुंदर कोई जलप्रपात नहीं है। यहां 51 मीटर की ऊंचाई से पानी नीचे की ओर गिरता है तो वह धुंध जैसा दिखाई पड़ता है। सर्दियों के मौसम में तो यह झरना पूरा जम जाता है और बर्फ में बदल जाता है। इस दृश्य को देखने के लिए तो पर्यटकों की भीड़ लग जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed