फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में कुछ इस तरह मानसून का लें मजा

Fri, 05 Jul 2019 10:39 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 05 Jul 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
know about what things to do in delhi monsoon
- फोटो : PIXABAY

मॉनसून के दौरान सबकुछ ही अच्छा लगता है। हर चीज खूबसूरत लगती है। इस दौरान सैर-सपाटा करने का अपना अलग ही आनंद है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हर रोज प्रदूषण और गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। हालांकि बरसात के वक्त ये सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। बारिश के बाद आसमान धुल जाता है और पेड़ों की हरियाली बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में आप किस तरह मॉनसून का आनंद उठा सकते हैं। 

Trending Videos
know about what things to do in delhi monsoon
- फोटो : pixabay

नेचर वॉक
अगर आपको प्रकृति के बीच वक्त गुजारना अच्छा लगता है तो आप बारिश के दौरान नेचर वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आप दिल्ली के हिली एरिया की ओर रुख कर सकते हैं। दक्षिण दिल्ली के इलाकों की ओर दोस्तों के साथ चहलकदमी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कमला नेहरू रिज की सैर पर जा सकते हैं। रोज गार्डन, सेंट्रल पार्क में समय बिता सकते हैं। 

know about what things to do in delhi monsoon
- फोटो : PIXABAY

मॉनसून फेस्टिवल का लुत्फ उठाएं
मॉनसून फेस्टिवल कला और संस्कृति को दोबारा परिभाषित करता है। इस तरह के फेस्ट के दौरान खत्म होती परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने का प्रयास कर रहे लोगों से मिल सकते हैं। उनकी क्रिएटिविटी को भी देख सकते हैं। मॉनसून फेस्टिवल में आर हाथों से तैयार वस्तुएं, भारतीय शिल्प, संगीत, रंगमंच, फैशन और कला के प्रशंसकों के लिए बेस्ट जगह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about what things to do in delhi monsoon
- फोटो : PIXABAY

कैफे का आनंद लें
दिल्ली में आपको ऐसे बहुत सारे कैफे मिल जाएंगे जहां आप रीडिंग के साथ कॉफी का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली के आसमान पर जब भी काले बादल छाते हैं तो किताब के शौकीन लोग इन कैफे का रुख करते हैं और खिड़कियों के पास बैठकर बारिश, कॉफी और किताब का लुत्फ उठाते हैं। 

विज्ञापन
know about what things to do in delhi monsoon
- फोटो : PIXABAY

बारिश के दौरान बोटिंग करने का अलग ही मजा आता है। अगर पार्टनर साथ में हो तो मौसम रोमांटिक होने लगता है। मॉनसून के दौरान आप इंडिया गेट पर बोट क्लब और पुराने किले तय़ा संजय ढील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed