फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम जाने का सही रूट, कुल खर्च और समय, जानें सब कुछ

Thu, 22 Jun 2023 11:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra Travel Guide Know Correct Route Time  Expense and Everything
Kedarnath Dham yatra - फोटो : Istock

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धामों में से एक बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष दूर-दराज से लोग आते हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल से खुल गए हैं। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल से खुल गए हैं। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट 27 अप्रैल से खुल रहे हैं। इन चारों पवित्र धामों के दर्शन के लिए यह मौसम और मौका उपयुक्त है। साथ ही दर्शन के लिए बुकिंग और रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। आईआरसीटीसी ने भी चार धाम यात्रा के लिए टूर पैकेज जारी किया है। हालांकि जो लोग पहली बार चार धाम यात्रा या केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, वह यात्रा के खर्च, सुविधाएं, रूट और सफर में लगने वाले समय को लेकर असमंजस में हो सकते हैं। केदारनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पूरा रूट प्लान, खर्च, यात्रा में लगने वाला समय और यात्रा की पूरी डिटेल जान लीजिए।

Kedarnath Dham Yatra Travel Guide Know Correct Route Time  Expense and Everything
Kedarnath Dham Yatra - फोटो : Istock

कितने दिन की केदारनाथ यात्रा

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेनी होगी। वीकेंड पर भी केदारनाथ धाम जा सकते हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए आपको तीन से चार दिन का समय चाहिए। गौरीकुंड तक आप सड़क, रेल मार्ग से जा सकते हैं। हालांकि गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक सड़क मार्ग की सुविधा नहीं है। 18 किलोमीटर का पैदल ट्रैक है, जहां 15-18 घंटे की चढ़ाई करनी पड़ सकती है। हेलीकॉप्टर की सुविधा भी मिल सकती है।

Kedarnath Dham Yatra Travel Guide Know Correct Route Time  Expense and Everything
kedarnath Dham Yatra - फोटो : Istock

कैसे पहुंचे केदारनाथ धाम

केदारनाथ जाने के लिए दिल्ली या किसी भी शहर से हरिद्वार या देहरादून तक के लिए ट्रेन, बस या फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से केदारनाथ की दूरी लगभग 466 किलोमीटर है। केदारनाथ के लिए डायरेक्ट रेल सुविधा नहीं है। बस या ट्रेन से कम पैसों में आप देहरादून पहुंच सकते हैं। यहां से बस या हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से केदारनाथ पहुंचने में पूरा एक दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra Travel Guide Know Correct Route Time  Expense and Everything
kedarnath helicopter - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग

अगर आप के पास अधिक समय नहीं है और पैदल चढ़ाई में भी सक्षम नहीं हैं तो देहरादून से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करके यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। ऑनलाइन ही टिकट राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra Travel Guide Know Correct Route Time  Expense and Everything
Yatra - फोटो : बासित जरगर

केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए खर्च

ट्रेन या बस से दिल्ली से देहरादून का टिकट 300 से 1000 रुपये तक मिल जाएगा। देहरादून से गौरीकुंड के लिए बस करते हैं तो 300 से 500 रुपये तक हो सकता है। दिल्ली से गौरीकुंड से सीधे भी बस सेवा मिल सकती है, जिसका किराया 500-1000 रुपये है। अगर हेली सेवा ले रहे हैं तो प्रति व्यक्ति सिरसी से 5498 रुपये राउंड ट्रिप, फाटा से केदारनाथ धाम का टिकट 5500 रुपये और गुप्तकाशी से 7740 रुपये का टिकट मिलेगा। हेलीकॉप्टर सेवा बजट से बाहर है तो गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए पालकी, घोड़े भी बुक कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed