{"_id":"5cf114d6bdec22074c263bb6","slug":"kalpa-best-destination-in-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद घंटों का सफर करके हिमाचल का जन्नत कहे जाने वाले कल्पा में आप देख सकते हैं प्राकृतिक खूबसूरती","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
चंद घंटों का सफर करके हिमाचल का जन्नत कहे जाने वाले कल्पा में आप देख सकते हैं प्राकृतिक खूबसूरती
सुकून देनी वाली शांति और ऑफिस की भागदौड़ से कुछ पल के लिए बाहर निकलना चाहते हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन जगह ढूंढ कर लाएं हैं। ऐसी जगह जो उन दोस्तों के मुंह से भी नहीं सुना होगा जो हर वीक एंड पर पहाड़ों की सैर करता है। क्योंकि यहां ना तो नैनिताल जैसी भीड़ है ना तो शिमला के माल रोड जैसे बाजार। यहां केवल शांति,सुकून और खूबसूरती। इन सबको एक साथ देखने के लिए बस एक चीज चाहिए वो है आपके भाग दौड़ भरी जिंदगी से सुकून के दो पल। जब आप सुबह उठें तो ऑफिस जाने के लिए ना उठें बल्कि खिड़की से बर्फ की चादरों से ढके पहाड़ को देखने के लिए उठे। तो आइए हम आपको उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको ये सबकुछ मिलेगा।
2 of 5
- फोटो : social media
हिमाचल प्रदेश में मौजूद कल्पा हम सभी के कल्पनाओं से परे है। क्योंकि यहां इतना कुछ है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। वैसे तो कल्पा के स्थानीय लोगों के लिए वहां रहना मुश्किल होता है। लेकिन वहां वो शांति और सुकून मिलेगा जिसका हम सभी वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। कल्पा समुद्र तल से 2960 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा कस्बा है।
3 of 5
- फोटो : social media
कल्पा के लिए करीबी रेलवे स्टेशन शिमला रेलवे स्टेशन है जो लगभग 244 किलोमीटर की दूरी पर है। पहले कल्पा किन्नौर जिले का मुख्यालय हुआ करता था लेकिन अब रिकांग पियो किन्नौर का मुख्यालय है। शिमला से आपको रिकांग पियो और कल्प के लिए बस और टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कल्पा एक छोटा सा कस्बा है इसलिए यहां आपको शिमला, मनाली और नैनीताल की तरह भीड़ नहीं मिलेगी। कल्पा में आपको सिर्फ सुकून मिलेगा। आपको यहां के किसी भी जगह से कैलाश पर्वत की बर्फीली चोटियों को निहारने का मौका मिल जाएगा। यहां सेब का बाग भी है जो बेहद ही आकर्षक है। सेब के बगीचे यहां के निवासियों की जीविका का मुख्य साधन है। यहां बौद्ध मठ और मंदिर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गांव के चौक से जब आप ऊपर की ओर जाइएगा तो आपको एक व्यू पॉइंट मिलेगा, जहां से आप पूरे गांव का अद्भूत नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने कल्पा आकर ट्रैकिंग नहीं की तो आपकी यात्रा अधूरी रह सकती है। इसलिए कल्पा से रोघी गांव तक का पांच किलोमीटर का ट्रैक करें जो आपको जीवन भर याद रहेगा। यहां पर आप आसानी से होटल बुक कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।