फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां साक्षात है भगवान का वास, बनाएं परिवार के साथ पुरी जाने का प्लान

Fri, 31 May 2019 03:25 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 31 May 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
jagannath temple puri best destination for summer

हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है पुरी। पुरी को देशभर में लोग जगन्नाथ पुरी के नाम से भी जानते हैं। ओडिशा को भगवान जगन्नाथ के मंदिर के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पुरी भगवान विष्णु का विश्राम स्थल है। ओडिशा में कोर्णार्क, भुवनेश्वर और पुरी ऐतिहासिक विरासत और तीर्थ स्थल के लिए जाने जाते हैं। सबसे ज्यादा पर्यटक पुरी में आते हैं। 

jagannath temple puri best destination for summer

पुरी की संस्कृति
पुरी को ओडिशा की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। पुरी में आपको पुराने हिन्दुस्ता और पारंपरिक हिंदु धर्म की सांस्कृतिक धरोहर देखने को मिल जाएगी। आपको यहां पर जिंदगी भर याद रखने लायक ऐतिहासिक मंदिर और पवित्र अनुष्ठान का अनुभव मिलेगा, जिसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

jagannath temple puri best destination for summer
- फोटो : social media

पुरी में आप जगन्नाथ मंदिर और मार्कदेश्वर मंदिर का दर्शन करें। इन मंदिरों में मौजूद शांति पहाड़ों की शांति से भी ज्यादा सुकून देती है। सुबह की आरती जरुर देखें, जो बेहद ही आकर्षक लगती है। इसके बाद जगन्नाथ प्रभु का महाप्रसाद ग्रहण करना ना भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jagannath temple puri best destination for summer

इसके अलावा आप चिल्का झील घूम सकते हैं। चिल्का झील सतपाड़ा इलाके में मौजूद है। आप वहां से नाव में बैठ कर इरावडी डॉल्फिन और राजहंस द्वीप घूम सकते हैं। सी माउथ, बर्ड सैंचुरी और डॉल्फिन पार्क की यात्रा आप नाव के जरिए करीब पांच घंटे में खत्म कर सकते हैं। 

विज्ञापन
jagannath temple puri best destination for summer

पुरी में दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए आप पहले ही कमरा बुक करा लें। गर्मियों में पुरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। आपको यहां पर आराम से 1000-1500 रुपये में दो लोगों के लिए कमरा मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed