IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी अक्सर ही घूमने के लिए शानदार और सस्ते टूर पैकेज लेकर आता है। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में कम दिनों में कई जगहों को घुमाया जाता है। इस दौरान आवागमन के साधन के साथ ही स्थानीय परिवहन, ठहरने के लिए कमरे और खाने पीने की सुविधा मिलती है। यह पूरी सुविधा यात्रियों को बजट में उपलब्ध कराने के साथ ही आईआरसीटीसी सुरक्षा भी देता है। इस बार आईआरसीटीसी उत्तराखंड की सैर कराने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी की सैर कर पाएंगे। उत्तराखंड की इन खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों को घूमने के लिए यात्री आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का खर्च, सफर की तारीख, घूमने के लिए पर्यटन स्थल और टूर पैकेज की सुविधा के बारे में।
IRCTC Tour Package: सस्ते में हरिद्वार, मसूरी और ऋषिकेश घुमाएगा आईआरसीटीसी, जानें कितना आएगा खर्च
आईआरसीटीसी के उत्तराखंड टूर पैकेज की डिटेल
रेलवे के इस टूर पैकेज का नाम हेवनली उत्तराखंड है। इस टूर पैकेज में उत्तराखंड की प्रसिद्ध जगहों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट से सफर का मौका मिलेगा। जिसमें कई खूबसूरत जगहों को घुमाया जाएगा।
कब घूम सकते हैं उत्तराखंड?
आईआरसीटीसी का टूर पैकेज पांच रात और छह दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इस टूर पैकेज का लुत्फ जून 2023 कर उठा सकते हैं।
टूर पैकेज में घुम सकते हैं ये जगहें
टूर पैकेज के अंतर्गत पहले दिन हरिद्वार के रोपवे के जरिए मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर घूम सकते हैं। अगले दिन ऋषिकेश में राम झूला, लक्ष्मण झूला, स्वर्ग आश्रम और त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती देख सकेंगे। रात में हरिद्वार में ठहरेंगे और तीसरे दिन देहरादून के लिए रवाना होंगे, जहां एफआरआई, टपकेश्वर मंदिर, हिरण पार्क, शिव मंदिर और पलटन बाजार घूमने को मिलेगा। चौथे दिन मसूरी में केंपटी फॉल, गन हिल, के देव भूमि वैक्स म्यूजियम घूमने के बाद देहरादून से दिल्ली के लिए रवानगी हो जाएगी।
टूर पैकेज में सुविधा
इस टूर पैकेज में यात्रियों को ठहरने के लिए होटल और खाने की सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड घूमने के लिए बस की सुविधा प्रदान की जाएगी।