नेपाल- पहाड़ों की गोद में बसा एक ऐसा देश, जहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यहां की कला, संस्कृति और परंपराओं को जानना आपके लिए अनोखा अनुभव हो सकता है। दरअसल, घुमक्कड़ होने का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि आप अपने देश और दुनिया के अन्य देशों के तमाम रंग, रूप से परिचित होते हैं। आप ही सोचिए न, किसी नए देश जाकर अनजान लोगों से बातें करना, वहां की संस्कृति को समझना, वहां के खान-पान को चखना, उनकी विविध कलाओं के बारे में जानना, ये कितना जबरदस्त अनुभव होगा। अगर आप भी नेपाल जाकर ऐसे अनुभव का आनंद उठाना चाहते हैं तो यह खबर आप ही के लिए है:
IRCTC का शानदार टूर पैकेज, 10 दिन की नेपाल यात्रा के लिए देने होंगे महज इतने रुपये
दरअसल, भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम यानी कि आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में तहत आपको एसी ट्रेन में नेपाल की सैर करने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस टूर के दौरान आप नेपाल के कई धार्मिक और खूबसूरत प्राकृतिक साइटों की यात्रा कर पाएंगे।
गुजरात और मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों से शुरू होगी यात्रा
इस टूर की शुरुआत 28 फरवरी से होगी और आठ मार्च तक चलेगी। इस टूर के लिए आप गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। ट्रेन साबरमती स्टेशन से 28 फरवरी 2020 को सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी।
- गुजरात के साबरमती, आनंद, वडोदरा, गोधरा स्टेशन पर ट्रेन में सवार हो सकते हैं।
- वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, बैरागढ़, विदिशा, बीना रेलवे स्टेशन से भी आप ट्रेन पकड़ सकते हैं।
10 दिन और 9 रातों के इस टूर पैकेज में इन जगहों की सैर कर पाएंगे:
- लुंबिनी में मायादेवी मंदिर
- काठमांडु में पशुपतिनाथ मंदिर
- स्वंभूनाथ मंदिर, सेती नदी जॉर्ज
- बौद्धनाथ स्तूप और बुद्धा नीलकंठ
- पोखरा में देवी फॉल, गुप्तेश्वर गुफा
- विंध्यवासनी मंदिर और बाराही देवी मंदिर
इस टूर पैकेज में आपको यात्रा के साथ एसी डीलक्स होटल में ठहराने की व्यवस्था, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, टूरिस्ट बस में भ्रमण की सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज के खर्च की बात करें तो बहुत ज्यादा महंगा नहीं है।
- फर्स्ट एसी में डबल ऑक्युपेंसी के लिए: 42,620 रुपये प्रति व्यक्ति
- सेकंड एसी में डबल ऑक्युपेंसी के लिए: 37,400 रुपये प्रति व्यक्ति
- थर्ड एसी में डबल ऑक्युपेंसी के लिए: 34,760 रुपये प्रति व्यक्ति