{"_id":"5e130f1d8ebc3e87ae37f220","slug":"irctc-budget-friendly-tour-package-kashmir-tour-package-cheapest-tour-package-to-visit-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में स्वर्ग की सैर कराएगा IRCTC, कश्मीर के 8 दिन के टूर में मात्र आएगा इतना खर्च","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सर्दियों में स्वर्ग की सैर कराएगा IRCTC, कश्मीर के 8 दिन के टूर में मात्र आएगा इतना खर्च
धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की सैर हर कोई करना चाहता है। प्राकृतिक सौंदर्य से अपनी खूबसूरती बिखरने वाली ये जगह घूमने के लिहाज से शानदार है। मां वैष्णो देवी के दरबार के साथ-साथ कश्मीर की हसीन वादियां लोगों को बहुत आकर्षित करती हैं। अगर आप भी कम खर्च में कश्मीर घूमने के लिए सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आईआरसीटीसी कश्मीर के लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। आइए जानते हैं क्या खास है इस टूर पैकेज में...
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पैकेज में कुल 8 दिनों की ट्रिप होगी। इस पैकेज के दौरान पहले दिन श्रीनगर एयरपोर्ट से पिकअप की सुविधा दी जाएगी। श्रीनगर एयरपोर्ट से सीधे बुक होटल में ले जाया जाएगा। श्रीनगर में कुल दो दिनों का ठहराव होगा।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से दो दिन के ठहराव के बाद गुलमर्ग लाया जाएगा। विश्व के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में एक गुलमर्ग, जिसे लोग फूलों की घाटी भी कहते हैं। यह अपनी बर्फ के लिए प्रसिद्ध है। आप अपने खर्च से गुलमर्ग में ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं। गुलमर्ग में भी दो दिन का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चौथे दिन गुलमर्ग से सोनमार्ग लाया जाएगा। सोनमर्ग कश्मीर का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसका शाब्दिक अर्थ है “सोने के मैदान”। इस स्थान का नाम इस तथ्य के आधार पर पड़ा कि वसंत ऋतु में यह सुंदर फूलों से ढंक जाता है जो सुनहरा दिखता है। सोनमर्ग में कई प्रसिद्ध हिमानियां (ग्लेशियर) स्थित हैं और यहां से पूर्व लद्दाख़ का रास्ता निकलता है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पांचवे दिन सोनमर्ग से पहलगाम ले जाया जाएगा। पहलगाम कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा है। पहलगाम सैलानियों के बीच ट्रैकिंग, घुड़सवारी, फिशिंग, स्कीइंग, वाटर राफ्टिंग आदि साहसिक खेलों के लिए खासा लोकप्रिय है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।