June Travel Destinations: जून का महीना आ गया है। इस महीने में भारत के अधिकतर राज्यों व शहरों में तापमान बढ़ जाता है। गर्मी बहुत अधिक महसूस होने लगती है। जून में बच्चों के स्कूल कॉलेज बंद हो जाते हैं। ऐसे में गर्मी के छुट्टियों में लोग परिवार के साथ सफर पर जा सकते हैं। जून के आखिरी दिनों में बारिश का मौसम हो जाता है। ऐसे में किसी ऐसी जगह पर सैर के लिए जाएं, यहां का तापमान कम हो, साथ ही बारिश में घूमना आसान हो। जून के महीने में बच्चों, परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ सफर के लिए परफेक्ट जगहों के विकल्प यहां दिए जा रहे हैं।
June Travel Destinations: जून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, छुट्टियों के मुताबिक करें ट्रिप प्लान
जून-जुलाई में घूमें दार्जिलिंग
जून के महीने में दार्जिलिंग घूमने जा सकते हैं। यहां कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जैसे टाइगर हिल्स, पीस पैगोडा, बौद्ध तीर्थ स्थल, प्रसिद्ध मोनेस्ट्री, बतासिया लूप, गोरखा युद्ध स्मारक आदि शामिल हैं। दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन का लुत्फ उठा सकते हैं। कम पैसों में दार्जिलिंग यात्रा में सुकून से छुट्टी बिता सकते हैं।
इंदौर के वॉटरफॉल
गर्मियों में इंदौर जा सकते हैं। इंदौर में कई सुंदर जलप्रपात हैं। गर्मी में ठंडक का एहसास पाने के लिए इंदौर के जलप्रपात के आसपास पिकनिक पर जा सकते हैं। इंदौर के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक मोहदी वाटरफॉल है। यह जगह भीड़भाड़ से दूर है। इसके अलावा पातालपानी फाॅल और बामनिया कुंड फॉल्स भी घूमने जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन
जून के महीने में हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन पर छुट्टी मनाने जा सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच रोमांचक सफर और ठंडी हवाओं में छुट्टी मना सकते हैं। कसोल, मनाली, लैंसडाउन और धर्मशाला समेत कई हिल स्टेशन है, जिसे घूमने के लिए कम पैसे खर्च होंगे और एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
गर्मी में घूमें माउंट आबू
उत्तर भारत के हिल स्टेशनों से अलग कहीं घूमना चाहते हैं तो राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू की सैर पर जा सकते हैं। माउंट आबू ग्रेनाइट से बनी चोटी है, जिसके चारों तरफ से वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी का नजारा देखने को मिला है।