फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: अजब-गजब तरीके से मनाई जाती है विदेशों में होली, भारत से अलग होती है परंपरा

Wed, 08 Mar 2023 12:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebrations Across the World Know About Locations and Traditions in Hindi
होली 2023 - फोटो : Istock

Holi 2023: होली का पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के मौके पर रंगों की धूम होती है। पूरे भारत में लोग होलिका दहन के अगले दिन होली खेलते हैं और एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। होली को रंगों का त्योहार इसलिए कहते हैं क्योंकि इस पर्व पर लोग एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाते हैं। बाजारों में होली से पहले ही कई तरह के रंग बिकने शुरू हो जाते हैं।  रंग बिरंगे चेहरे होली की खुशियों को बढ़ा देते हैं। कुछ लोग पिचकारी से तो कुछ लोग सूखे रंगों को दूसरे के चेहरे पर मलकर होली खेलते हैं। वैसे तो होली का पर्व दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन भारत की तरह की कुछ देशों में होली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। दुनिया के कई देशों में रंगों का त्योहार मनाया जाता है, जिसे होली के जैसे ही लोग एक दूसरे को रंग से सराबोर कर देते हैं। हालांकि यह रंग गुलाल न होकर टमाटर या कीचड़ भी हो सकता है। आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां अलग अलग तरह से होली खेली जाती है।

Holi Celebrations Across the World Know About Locations and Traditions in Hindi
रोम का रेडिका फेस्टिवल - फोटो : istock

रोम की होली

भारत के होलिका दहन जैसा पर्व रोम में भी मनाया जाता है। रोम की होली को रेडिका कहते हैं। इस दिन लोग शहर के सबसे ऊंचे स्थानों पर जाकर लड़कियां एकत्रित करके उसे जलाते हैं। दहन के दौरान रोम के लोग आग के इर्द गिर्द नाचते गाते और मस्ती करते हैं।

Holi Celebrations Across the World Know About Locations and Traditions in Hindi
स्पेन का ला टोमाटीना फेस्टिवल - फोटो : smashinglife.co.uk

स्पेन की होली

स्पेन काफी खूबसूरत देश है, जहां रंगों का फेस्टिवल मनाया जाता है, जो कि भारत की होली जैसा ही होता है। स्पेन के कलर फेस्टिवल को ला टोमाटीना कहा जाता है। इस दिन लोग रंगों के बजाए टमाटर से होली खेलते हैं। लोग एक जगह पर एकत्र होते हैं और एक दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Celebrations Across the World Know About Locations and Traditions in Hindi
ऑस्ट्रेलिया का वाटरमेलन फेस्टिवल - फोटो : istock

ऑस्ट्रेलिया की होली

भारत के होली पर्व की तरह ही ऑस्ट्रेलिया में भी होली जैसा त्योहार मनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में हर दो साल में एक बार ही रंगों का पर्व मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के रंगों के त्योहार को वाटरमेलन फेस्टिवल कहते हैं, जो कि फरवरी महीने में मनाते हैं। नाम की तरह ही इस पर्व में तरबूज से होली खेली जाती है। लोग एक दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और फेस्टिवल का लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन
Holi Celebrations Across the World Know About Locations and Traditions in Hindi
दक्षिण कोरिया का मड फेस्टिवल - फोटो : Wikipedia

दक्षिण कोरिया की होली

कोरिया अपनी परंपराओं और संस्कृति को लेकर भारत जैसा देश है। भारत के होली पर्व की तरह दक्षिण कोरिया में भी रंगों का त्योहार मनाते हैं। इसे बोरयाॅन्ग मड फेस्टिवल कहते हैं। दक्षिण कोरिया का मड फेस्टिवल हर साल जुलाई के महीने में मनाया जाता है। फेस्टिवल के दौरान लोग एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। एक विशाल टब बनाया जाता है, जिसमें कीचड़ भरा होता है, लोगों को इस टब के कीचड़ में फेंका जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed