फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के इस गांव में कभी नहीं गए होंगे आप, यहां आने का बनाइए प्लान

Fri, 10 May 2019 09:13 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 10 May 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
himachal best destination sirmaur and tosh village

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। धीरे-धीरे मौसम का तापमान बढ़ता जा रहा है। आने वाले महीनों में लोग वेकेशन का प्लान बनाने वाले हैं। अगर आपने भी छुट्टी मनाने का प्लान बना लिया है तो हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको सुकून और एडवेंचर दोनों मिलेगा। यहां आप अपने परिवार के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

himachal best destination sirmaur and tosh village

हिमाचल प्रदेश में गर्मी के मौसम में पर्यटकों की भीड़ हो जाती है। ऐसे में अगर आप सुकून भरा पल बिताना चाहते हैं तो आप हिमाचल प्रदेश में मौजूद शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल के अलावा उन जगहों पर जा सकते हैं जो लोगों की पहुंच से अभी भी दूर है। जहां केवल पहाड़ की वादियां, ठंडी हवा और खूबसूरत नजारे मौजूद हैं। 

himachal best destination sirmaur and tosh village

सिरमौर
सिरमौर हिमाचल प्रदेश का एक बहुत खूबसूरत जिला है। सिरमौर पर्यटकों से बहुत दूर है। प्रसिद्ध गुरुद्वारा पौंटा साहिब सिरमौर में ही है। पौंटा साहिब गुरुद्वारा के अलावा रेणुका जी और नाहन भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। सिरमौर अपनी खूबसूरती और शांति से आपका दिल जीत लेगा। तो फिर इन गर्मियों में सिरमौर की शांत वादियों में जरुर आइए। रेणुका झील में बोटिंग का अनुभव आपको हमेशा याद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal best destination sirmaur and tosh village

आप सिरमौर देहरादून, अंबाला और चंडीगढ़ से बस के जरिए आ सकते हैं। सिरमौर का मुख्यालय नाहन है । चंडीगढ़ से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर नाहन मौजूद है।

विज्ञापन
himachal best destination sirmaur and tosh village

तोष
हिमाचल प्रदेश का छोटा सा गांव तोष पार्वती वैली में मौजूद है। शोरगुल से बिल्कुल दूर है तोष गांव। यहां पहाड़ों के बीच से बहते झरने आपको बेहद आकर्षणपूर्ण लगेंगे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। तोष गांव दिल्ली से करीब 540 किलोमीटर की दूरी पर नौजूद है। तोष पहुंचने के लिए दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से भुंतर के लिए बस लें। भुंतर पहुंच कर आप तोष के लिए टैक्सी ले सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed