फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Jayanti: बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर, यहां दर्शन के लिए पार करनी होती हैं 76 सीढ़ियां

Tue, 23 Apr 2024 07:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Apr 2024 07:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी में भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का भव्य मंदिर है। 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 hanuman garhi temple mandir in ayodhya facts history importance
बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर - फोटो : iStock

Hanuman Janmotsav 2024: भारत के तकरीबन हर राज्य में धार्मिक स्थल हैं। हर धार्मिक स्थल का अपना अलग इतिहास और मान्यता है। कई मंदिर तो ऐसे हैं, जहां लोग दूर-दूर से भगवान के दर्शन करने आते हैं। अब जब 23 अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, तो आप भी इस खास दिन हनुमान जी के दर्शन को जा सकते हैं। हर साल हनुमान जयंती चैत्र मास के दौरान शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है।



ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करता है, तो उसे मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। ऐसे में अगर आप हनुमान जी के मंदिर में दर्शन को  जाना चाहते हैं, तो अयोध्या में एक ऐसा खास मंदिर है, जहां की मान्यता काफी अलग है। हम बात कर रहे हैं अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी की, जहां भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद अपने प्रिय भक्त हनुमान जी को रहने का आदेश दिया था। 

Hanuman Janmotsav 2024 hanuman garhi temple mandir in ayodhya facts history importance
बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर - फोटो : iStock
यहां स्थापित है हनुमान जी की खास मूर्ति

अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन बहुत से लोगों को हनुमानगढ़ी के इतिहास का नहीं पता है। दरअसल, ये वही जगह है, जहां भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद हनुमान जी को रहने का आदेश दिया था। इसे हनुमान जी के खास मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर में हनुमान जी की जो मूर्ति विरामान है, वो भी बेहद खास है। यहां हनुमान जी लाल रंग में विराजमान है। हनुमानगढ़ी मंदिर में एक खास 'हनुमान निशान' भी है। 
Hanuman Janmotsav 2024 hanuman garhi temple mandir in ayodhya facts history importance
बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर - फोटो : iStock


जन्मभूमि जाने से पहले यहां जाना जरूरी

ऐसी मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम ने हनुमान की जो ये जगह रहने के लिए दी थी, तो उन्होंने ये वचन भी दिया था, कि जो भी व्यक्ति अयोध्या आएगा, वो सबसे पहले आकर हनुमानगढ़ी के ही दर्शन करेगा। तब से लेकर आजतक हर कोई जन्मभूमि जाने से पहले हनुमानगढ़ी जरूर जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 hanuman garhi temple mandir in ayodhya facts history importance
बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर - फोटो : iStock


चढ़नी होती हैं 76 सीढ़ियां

बात करें यहां के मंदिर की रूपरेखा की तो यहां हनुमान जी के दर्शन के लिए आपको 76 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। यहां जाकर आपको शांति का अनुभव होगा। 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 hanuman garhi temple mandir in ayodhya facts history importance
बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर - फोटो : iStock


मंदिरों में दिखती है राम राज्य की छवि

इस मंदिर में जाते ही आपको रामराज्य की छवि देखने को मिलती है। यहां पर स्थित हनुमान जी की प्रतिमा हमेशा फूल- मालाओं से सुशोभित रहती है। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर की दीवारों में हनुमान चालीसा की चौपाइयां सुशोभित हैं। बहुत से लोग आज भी मंदिर परिसर में बैठकर ही राम नाम का सुमिरन और सुंदर कांड का पाठ भी किया करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed