फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के साथ 5000 रुपये में करें इन जगहों की सैर

Fri, 02 Aug 2024 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Aug 2024 01:01 PM IST
सार

इस लेख में महज 5000 रुपये में दोस्तों संग वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां आप फ्रेंडशिप डे मना सकते हैं।

विज्ञापन
Friendship Day 2024 Celebration Under 5000 Rs Weekend Trip With Friends
दोस्तों के साथ घूमना - फोटो : istock

Friendship Day 2024 Celebration : 4 अगस्त 2024 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती के नाम समर्पित ये दिन मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं और वक्त बिताते हैं। फ्रेंडशिप डे वीकेंड यानी रविवार को होता है, ऐसे में दोस्तों के पास ये दिन मनाने के लिए वक्त और मौका दोनों मिल जाते हैं।



नौकरीपेशा लोग जो कामकाज के कारण अपने दोस्तों से रोज मिल नहीं पाते, वह फ्रेंडशिप डे के लिए किसी ट्रिप की योजना बना सकते हैं। आप या आपके दोस्तों के दफ्तर में शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल सकती हैं तो दिन दिन के वीकेंड ट्रिप पर जाएं। वक्त न होने पर आप एक दिन का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। इसके लिए अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं। इस लेख में महज 5000 रुपये में दोस्तों संग वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां आप फ्रेंडशिप डे मना सकते हैं।

Friendship Day 2024 Celebration Under 5000 Rs Weekend Trip With Friends
उदयपुर - फोटो : Instagram

उदयपुर

इस वक्त मानसून है। मानसून में पहाड़ी जगहों पर जाने से बचना चाहिए। हालांकि कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां की खूबसूरती बरसात के मौसम में अधिक बढ़ जाती है। ऐसी जगहों में से एक राजस्थान का उदयपुर शहर है। दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे उदयपुर जा सकते हैं। इस मौसम में उदयपुर की झील और हरियाली मनमोहक लगती है। उदयपुर की ऐतिहासिक जगहों का नजारा भी देख खुश हो जाएंगे। यहां घूमने के लिए पिछोला झील, जग मंदिर, दूध तलाई, सिटी पैलेस, शीश महल और मोती महल घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। यहां 5 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के खर्च पर घूम सकते हैं। बजट ट्रिप के लिए बस या ट्रेन, पहले से होटल बुकिंग और स्थानीय परिवहन से सैर करें।

Friendship Day 2024 Celebration Under 5000 Rs Weekend Trip With Friends
Taj mahal - फोटो : Pexel

आगरा

दिल्ली से आगरा का सफर लगभग 4 से 5 घंटे का है। बस या प्राइवेट टैक्सी बुक करके आप आगरा जा सकते हैं। आगरा दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए मशहूर है। ताजमहल घूमने के अलावा, मुगल गार्डन और पुराना किला आदि घूमने जा सकते हैं। एक दिन में आगरा की ट्रिप को एंजॉय करके वापस लौट सकते हैं। आगरा घूमने का खर्च भी अधिक नहीं आता है। महज 2 से 3 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के खर्च पर आगरा की सैर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2024 Celebration Under 5000 Rs Weekend Trip With Friends
महाबलेश्वर - फोटो : instagram

महाबलेश्वर

मुंबई या पुणे या आसपास के शहरों के रहने वाले हैं तो मानसून में महाबलेश्वर की यात्रा पर जा सकते हैं। महाबलेश्वर एक सुंदर हिल स्टेशन है जिसकी खूबसूरत घाटियां और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बारिश में यहां के सफर का मजा दोगुना हो सकता है। हालांकि झील के पास जाने से पहले सतर्कता रखें।

विज्ञापन
Friendship Day 2024 Celebration Under 5000 Rs Weekend Trip With Friends
मथुरा - फोटो : Istock

मथुरा

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं या दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो मथुरा-वृंदावन की यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से मथुरा वृंदावन 4-5 घंटे की दूरी पर है। बस, निजी वाहन या टैक्सी से मथुरा जा सकते हैं। 500 से 1000 रुपये में आपको होटल में कमरा मिल जाएगा। फ्रेश होकर स्थानीय परिवहन से आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करें। महज 400-500 रुपये में ई रिक्शा चालक पर्यटकों को बांके बिहारी मंदिर, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, प्रेम मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, रंगनाथ मंदिर और निधिवन की सैर करा सकते हैं। इसके अलावा मथुरा घाट पर जा सकते हैं। हालांकि मानसून में घाटों के आसपास न जाएं या सतर्कता बरतें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed