फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2020: भारत के इन स्थानों में काफी अलग तरह से मनाया जाता है विजयदशमी का पर्व, देशभर में मशहूर है यहांं का दशहरा

Wed, 21 Oct 2020 03:00 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 21 Oct 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2020 famous places in india for vijaydashmi
Dussehra 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
दशहरा का पावन पर्व 25 अक्तूबर, रविवार को मनाया जाएगा। पूरे भारत में इस त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत, मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक में अलग-अलग नामों के साथ दशहरा मनाया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे देश के उन स्थानों के बारे में जहां दशहरा का उत्सव काफी धूम- धाम और अलग तरह से मनाया जाता है। दशहरा के पावन दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस पावन त्योहार को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए देश के उन स्थानों के बारे में जहां पर दशहरा का पर्व काफी धूम- धाम से मनाया जाता है...
dussehra 2020 famous places in india for vijaydashmi
Dussehra 2020 - फोटो : अमर उजाला

बस्तर, छत्तीसगढ़

  • दशहरे का त्योहार बस्तर जिले में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस आदिवासी क्षेत्र में ये त्योहार पूरे 75 दिन तक मनाया जाता है। दशहरे का मतलब यहां पर परंपरा, प्रकृति और मां दांतेश्वरी देवी की पूजा से है। आदिवासी लोगों का मानना है कि 13वीं शताब्दी में बस्तर के राजा ने पुरुषोत्तम देव ने इस त्योहार की परंपरा शुरू की थी। इस त्योहार में लकड़ी की पूजा, कलश स्थापना, पत्थर की स्थापना और बहुत से परंपरागत तरीकों से दशहरे का उत्सव मनाया जाता है।
dussehra 2020 famous places in india for vijaydashmi
Dussehra 2020 - फोटो : पीटीआई

चेन्नई में बोमाई कोलू

  • चेन्नई की सड़कों पर दशहरे के आते ही लकड़ी की बनी मूर्ति या गुड़िया दिखने लगती हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों से सजी इन गुड़िया के माध्यम से मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध को दर्शाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2020 famous places in india for vijaydashmi
Dussehra 2020 - फोटो : social media

कोटा, राजस्थान

  • दशहरे के समय कोटा में बहुत ही भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कास्ट्यूम नाटक, तरह-तरह की आतिशबाजियां होती हैं। इस मेले की शुरुआत महाराजा दुर्जशाल ने करीब 1723 में की थी। यह मेला करीब 25 दिन तक चलता है। इस बार कोरोना वायरस का असर दशहरा पर भी देखने को मिलेगा। इस साल दशहरा पर्व के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कमी रहेगी।
विज्ञापन
dussehra 2020 famous places in india for vijaydashmi
Dussehra 2020 - फोटो : अमर उजाला

कुलसेकरपट्टिनम, तमिलनाडु

  • तमिलनाडु में कुलसेकपट्टिनम में दस दिन तक दशहरे का त्योहार मनाया जाता है जिसे कुलासाई फेस्टिवल भी कहते हैं। मुतरम्मन मंदिर में मनाया जाने वाला यह त्योहार बहुत ही प्रसिद्ध है। इस त्योहार में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और बहुत से लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed