क्या आपने कभी आईस एंड स्नो फेस्टिवल के बारे में सुना है? यह फेस्टिवल पिछले 35 सालों से चीन में मनाया जा रहा है। हर साल दुनियाभर से लाखों लोग इस फेस्टिवल को देखने आते हैं। जाड़ों में मनाया जाने वाला यह फेस्टिवल चीन के हार्बिन शहर में मनाया जाता है। ठंड आते ही आने लगते हैं लाखों पर्यटक
2 of 7
ice festival china
- फोटो : Social Media
ठंड आते ही चीन का हेइलोंगजियांग प्रांत पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बन जाता है। लाखों लोग यहां आने लगते हैं। पूरा शहर ही मेले में तब्दील हो जाता है। इसकी वजह यहां लगने वाला दुनिया का सबसे बड़ा हार्बिन इंटरनेशनल आईस एंड स्नो फेस्टिवल है। अगली स्लाइड में जानिए क्या है इस फेस्टिवल की खासियत
3 of 7
festival
- फोटो : Social Media
इस फेस्टिवल में चार अलग-अलग थीम रखी गई हैं। फेस्टिवल इस साल 5 जनवरी से शुरू हो चुका है और फरवरी आखिर तक चलेगा। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इस फेस्टिवल में 1.8 करोड़ पर्यटक आए थे। इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें सारी मूर्तियां बर्फ से बनी होती हैं। यहां तक की स्विमिंग पुल को भी बर्फ काटकर बनाया गया है।
4 of 7
ice festival china
- फोटो : Social Media
फेस्टिवल में चार थीम पार्क बनाए गए हैं। इन्हीं थीम पार्क को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आ रहे हैं। ये थीम पार्क सन आयलैंड इंटरनेशनल स्नो स्कल्प्चर आर्ट एक्स्पो, हार्बिन आईस एंड स्नो वर्ल्ड, हार्बिन वांडा आइस लैंटर्न वर्ल्ड और झाओलीन पार्क आइस लैंटर्न फेयर है।
5 of 7
festival
- फोटो : Social Media
फेस्टिवल की वेबसाइट की माने तो इस बार यह फेस्टिवल 750,000 स्क्वायर मीटर से ज्यादा क्षेत्र में हो रहा है। इसी से इस फेस्टिवल की विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगली स्लाइड में पढ़िए यहां के बर्फ से बने रेस्टोरेंट के बारे में