बारिश के सुहाने मौसम में देश के कुछ हिस्सों का नजारा बेहद खूबसूरत बन जाता है। दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश के बाद नजारे बेहद शानदार होते हैं। लेकिन अगर आप मानसून यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं। तो कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश में यहां की सड़के वगैरह काफी असुरक्षित हो जाती हैं। तो चलिए जानें उऩ जगहों के बारे में।
2 of 5
मुंबई में बारिश
- फोटो : ANI
मुंबई
अगर आप जुलाई से लेकर सितंबर तक के बीच में मुंबई घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो इस आइडिया को छोड़ दें। क्योंकि मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से शहर का आकर्षण कम हो जाता है। साथ ही यहां ट्रैफिक और जलभराव की वजह से ट्रैवेल करना भी एक जगह से दूसरी जगह मुश्किल होता है। इसलिए मुंबई की सैर नवंबर से फऱवरी के बीच सही होती है।
3 of 5
चेन्नई की खूबसूरत जगहें
- फोटो : Social media
चेन्नई
मानसून के मौसम में दक्षिण भारत के शहर बेहद आकर्षक हो जाते हैं। लेकिन चेन्नई जाना इस मौसम में ठीक नही है। क्योंकि अधिकतर इस शहर में बाढ़ आ जाती है। जिसकी वजह से आप बाहर घूमने नहीं जा पाएंगे। जुलाई से लेकर सितंबर के महीने में चेन्नई शहर की सैर से बचना चाहिए।
4 of 5
Goa-Galgi Baga
- फोटो : Goa
गोवा
अगर आप भीड़भाड़ से बचने के लिए गोवा के सैर मानसून में करना चाहते हैं। तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि इस मौसम में गोवा ना घूमने की सलाह दी जाती है। गोवा के बीच इस मौसम में काफी गंदे हो जाते हैं।
5 of 5
युक्सोम का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Wanderlust - Himalayas
सिक्किम
बारिश के मौसम में उत्तरी पूर्वी राज्य बेहद खूबसूरत दिखने लगते हैं। लेकिन अगर आप इस मौसम में घूमने की इच्छा रखते हैं। तो काफी सोच समझकर ही पैकिंग करें। क्योंकि सिक्किम जैसी जगहों पर बारिश के बाद सड़के काफी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इसलिए मानसून में इन जगहों की सैर ना करने में ही भलाई है।