Destination Wedding In Uttar Pradesh: दिवाली के बाद शादी और शुभ कार्यों का मुहूर्त है। जिन लोगों की शादी तय हो गई है और सर्दियों में शादी की तारीख निकली है, उन्हें अब विवाह कार्यों के लिए किसी जगह की तलाश होगी। शादी से कुछ महीने पहले ही वेन्यू बुक कर लेना चाहिए। ऐसे में अगर अब तक आपने शादी के लिए जगह बुक नहीं की है, तो तलाश शुरू कर दें और बुकिंग करा लें।
Wedding Destination: अभी तक नहीं हुआ शादी का लोकेशन तय? इन जगहों पर करें डेस्टिनेशन वेडिंग
मिर्जापुर में डेस्टिनेशन वेडिंग
पर्यटन के लिहाज से मिर्जापुर को विकसित किया जा रहा है। यहां झील, झरने और चुनार का किला है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप आसपास के किसी शहर के रहने वाले हैं तो मिर्जापुर में शादी के लिए किसी खूबसूरत जगह का चयन कर सकते हैं, जहां से पूरे मिर्जापुर का शानदार दृश्य को शादी के गवाह बने मेहमान देख पाएं और आनंद ले पाएं।
बनारस में डेस्टिनेशन वेडिंग
भोलेनाथ की नगरी बनारस में विवाह बंधन में बंधना अद्भुत अनुभव दिला सकता है। यहां गंगा नदी के घाट पर धूमधाम से शादी कर सकते हैं। सुंदर और शाही डेकोरेशन शादी को अधिक यादगार बना सकता है। इसके अलावा बनारस में स्थित रामनगर का किला को भी शादी के लिए बुक करा सकते हैं।
बरसाना में शादी
मथुरा, वृंदावन या बरसाना को प्रेम की नगरी कहा जाता है, जहां श्रीकृष्ण के बचपन और राधा व गोपियों के साथ रासलीला की किस्से सुनाए जाते हैं। वृंदावन-बरसाना में भी आप डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। यहां कई ऐसे लॉन व होटल हैं, जहां शादी यादगार बन सकती है।
आगरा में शादी
दुनियाभर में प्रेम के प्रतीक के तौर पर मशहूर ताजमहल आगरा में स्थित है। आगरा में ताज की रोशनी के सामने यमुना नदी के किनारे कपल शादी की कसमें और रस्में निभा सकते हैं। आगरा में भी कई ऐसी जगहें हैं, जो शाही किले में शादी का अनुभव करा सकती हैं।