Clean Air Hill Stations In Uttarakhand: पहाड़ का सफर हमेशा दिल को सुकून देता है, लेकिन आज के दौर में सिर्फ खूबसूरती ही काफी नहीं। हवा की गुणवत्ता भी उतनी ही ज़रूरी है। जब मैदानी इलाकों का AQI 200 से 400 के बीच झूल रहा है, तब उत्तराखंड के कुछ शहर 100 से नीचे के AQI के साथ प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक की तरह खड़े हुए हैं। इस लेख में उत्तराखंड की उन जगहों या हिल स्टेशनों के बारे में बताया जा रहा है, जहां की वायु गुणवत्ता 100 से कम है। दिल्ली की दमघोंटू हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दिल्ली वाले और सुकून की सांस लेने की इच्छा रखने वाले उत्तरांड के इन हिल स्टेशन की सैर पर आ सकता है। यहां आपको ताजी हवा और सुकून दोनों मिलेगा।
Clean Air Places: उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर AQI है 100 से कम, जहां सेहत भी संभले और सफर भी बने यादगार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:00 PM IST
सार
Delhi Pollution 2025: जानिए उत्तराखंड के वे खूबसूरत हिल स्टेशन जहां AQI 100 से कम रहता है और हवा प्राकृतिक रूप से शुद्ध होती है। यात्रा और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन