फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2023: छठ पूजा के मौके पर करें इन प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के दर्शन, जानें कहां हैं स्थित

Thu, 16 Nov 2023 02:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 16 Nov 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Visit Famous Sun Temple in India Surya mandir
chhath puja - फोटो : Pixabay

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा का त्योहार आ गया है। पूर्वी भारत में धूमधाम से मनाए जाने वाले इस पर्व का मुख्य केंद्र बिहार रहा है। हालांकि समय के साथ-साथ यह पर्व पूरे देश व विदेशों तक मनाया जाने लगा है। चार दिन के इस पर्व के दौरान व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी प्रार्थना करते हैं। छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना की जाती है।  इस वर्ष छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो रही है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आरंभ होता है और अगले चार दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है। सूर्योदय को अर्घ और सूर्योस्त की पूजा करके छठ पूजा मनाई जाती है।



इस छठ पूजा के मौके पर आप सूर्य देव के मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। भारत में कई प्रसिद्ध सूर्य मंदिर हैं, जहां आप छठ पूजा कर सकते हैं।

Chhath Puja 2023 Visit Famous Sun Temple in India Surya mandir
सूर्य मंदिर, गुजरात - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात का सूर्य मंदिर

अगर आप गुजरात के रहने वाले हैं तो अहमदाबाद के पास सूर्य मंदिर है। शहर से 100 किलोमीटर दूर मोढ़ेरा में बने सूर्य मंदिर में छठ पर्व के दौरान जा सकते हैं। सम्राट भीमदेव सोलंकी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। सोलंकी सूर्यवंशी थे और वे सूर्य को कुलदेवता के रूप में पूजते थे।

Chhath Puja 2023 Visit Famous Sun Temple in India Surya mandir
कोणार्क सूर्य मंदिर - फोटो : Facebook/Beauty Of India

ओडिशा का सूर्य मंदिर

ओड़िशा के कोणार्क में भगवान सूर्य का बहुत ही भव्य और सुंदर मंदिर है। इस मंदिर का आकार रथ जैसा है, जिसमें 12 पहिये और 7 घोड़े लगे हुए हैं। मंदिर में साल भर दर्शन करने वालों का तांता लगा रहता है। मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Visit Famous Sun Temple in India Surya mandir
बिहार का ये सूर्य मंदिर - फोटो : Twitter @__DIPTI__

औरंगाबाद का सूर्य मंदिर

छठ पूजा का सबसे अधिक उत्साह बिहार में ही देखने को मिलता है। मान्यता है कि छठ पर्व की शुरुआत इसी राज्य से हुई है। बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित देव सूर्य मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। मंदिर का निर्माण स्वयं देवताओं के वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने अपने हाथों से किया है। छठ पर्व के दौरान इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2023 Visit Famous Sun Temple in India Surya mandir
सूर्य मंदिर, गया - फोटो : सोशल मीडिया

गया का सूर्य मंदिर

बिहार का गया अपने धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। गया की संबंध बौद्ध धर्म और पितृ-पक्ष से जुड़ा हुआ है। गया में दक्षिणार्क सूर्य मंदिर स्थित है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed