Chhath Puja 2023: दिवाली के ठीक तुरंत बाद छठ पूजा का आरंभ होता है। छठ पूजा का सबसे ज्यादा महत्व बिहार और यूपी में है। चार दिन चलने वाले इस महापर्व की तैयारियां कई-कई दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं।
बिहार के ज्यादातर लोग, जो बाहरी राज्यों में नौकरी के लिए बसे हुए हैं, वो भी छठ पूजा पर अपने घर लौटते हैं। जिन लोगों ने यात्रा के लिए पहले से टिकट करा लिया है, उनके साथ तो कोई दिक्कत नहीं है। परेशानी उन लोगों के सामने आती है, जिनके पास कंर्फम टिकट नहीं है।
महीनों पहले से ही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट दिखाई देने लगी है। जैसे ही ट्रेनें फुल होती हैं, वैसे ही हवाई कंपनियां और प्राइवेट बस कंपनियां अपने टिकट का दाम बढ़ा देती हैं। ऐसे में लोग अपने घर जाने के लिए परेशान है।
अब अगर आपको छठ पर्व में जाना है तो या तो आप पूजा स्पेशल ट्रेन चलने का ही इंतजार कर सकते हैं या फिर हम जो तरीका बताने जा रहे हैं, उसको अपनाना होगा। दरअसल, छठ पूजा के दौरान ट्रेन का कंफर्म टिकट ना होने से बावजूद आप कैसे अपने घर पहुंच सकते हैं, आज इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 6
Chhath Puja 2023
- फोटो : istock
सबसे पहले बात करते हैं ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट की। दरअसल, नई दिल्ली से पटना की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों की वेटिंग भी फुल है। सभी ट्रेनों में अब रिग्रेट दिखाने लगा है। ऐसे में जिन लोगों का नाम वेटिंग लिस्ट में है, उनको कुछ बातों का ध्यान रखने की बेहद जरूरत है।
3 of 6
Chhath Puja 2023
- फोटो : istock
अगर आपके पास कंफर्म टिकट की जगह वेटिंग टिकट है तो ऐसे में ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। बस वेटिंग टिकट के साथ इस बाद को जहन में रखें कि आपके पास जो वेटिंग टिकट हो, वो विंडो से लिया हुआ हो ना कि ऑनलाइन वाली वेटिंग टिकट हो। ऑनलाइन वाली वेटिंग टिकट वैलिड नहीं होती है।
ऑनलाइन वाली का आप रिफंड तो ले सकते हैं, लेकिन उसके वेटिंग में रहने के बाद उससे यात्रा नहीं कर सकते। विंडो से लिए गए टिकट को देख कर टिकट इंचार्ज आपको कोई ऐसी सीट उपलब्ध करा देगा, जो उस वक्त खाली होगी। इस सीट पर बैठ कर आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।
5 of 6
Chhath Puja 2023
- फोटो : Social Media
बात करें प्लाइट की तो दिल्ली से पटना तक का 17 तारीख का फ्लाइट का किराया लगभग 12 हजार रुपये से करीब 23 हजार रुपये दिखाया जा रहा है। 18 नवंबर को किराया 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है।