फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में इस खूबसूरत देश में पहाड़ों के बीच करें समंदर की सैर, खर्च होंगे महज इतने रुपये

Tue, 03 Dec 2019 09:31 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Cheapest tour package 2020, Special Foreign tour cheapest tour package to visit Vietnam
Vietnam - फोटो : Pixabay

घूमने-फिरने का कोई खास समय नहीं होता। जगह के हिसाब से लोग अनुकूल मौसम का पता लगा कर टूर प्लान करते हैं। एक और जरुरी चीज होती है कि हमारा बजट कितना है, खासकर विदेश यात्रा के शौकीन लोगों के लिए। अधिकतर लोगों का मानना होता है कि विदेश यात्रा महंगी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कई ऐसे देश हैं, जहां जाना और घूमकर आना बहुत ही सस्ता होता है। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही देश के बारे में: 

Cheapest tour package 2020, Special Foreign tour cheapest tour package to visit Vietnam
Vietnam - फोटो : Pixabay

दक्षिण-पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है- वियतनाम। सुकून भरे पल गुजारने के लिए यह बहुत ही शांत देश माना जाता है। यहां के लोग बेहद खुशमिजाज होते हैं और मदद के लिए आगे रहते हैं। यहां की राजधानी हनोई और हो ची मिन्ह शहर पसंद किया जाता है। 

Cheapest tour package 2020, Special Foreign tour cheapest tour package to visit Vietnam
Vietnam - फोटो : pixabay

हालोंग की खाड़ी: जहां से वापस आने का मन नहीं करता
हालोंग की खाड़ी को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है। हालोंग का अर्थ होता है- अवरोही ड्रैगन। इस खाड़ी में विभिन्न आकारों में हजारों चूना पत्थर के कर्स्ट और टापू हैं। हालोंग की खाड़ी में क्रूज और जहाज पर घूमना बहुत शानदार होता है। बीच, लेक और जंगल सफारी का लुत्फ यहां लोग बेहद सस्ते में उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest tour package 2020, Special Foreign tour cheapest tour package to visit Vietnam
Vietnam War Memorial - फोटो : Social media

युद्ध न करने का संदेश देता वॉर म्यूजियम
1955 से 1975 तक अमेरिकी युद्ध में तबाह होने के बाद वियतनाम को उबरने में दशकों लग गए। वियतनाम आने वाले लोग वॉर म्यूजियम जाना नहीं भूलते। इसमें वियतनामी जंग के दु:खद अवशेष और अनुसंधान सहेज कर रखे गए हैं। संग्रहालय की हर वस्तु और तस्वीर दुनिया भर को युद्ध न करने का संदेश देती है। वियतनाम में बौद्ध धर्म मानने वाले ज्यादा हैं। बौद्ध धर्म उनकी जीवनशैली है और यहां के पगोडा दुनियाभर में विख्यात हैं।

विज्ञापन
Cheapest tour package 2020, Special Foreign tour cheapest tour package to visit Vietnam
A Girl in Along - फोटो : Pixabay

सड़कों पर घूमना और कॉफी पीना न भूलें
वियतनाम बहुत विकसित तो नहीं है, लेकिन यहां की सड़कें काफी अच्छी है। यहां पर 80 फीसदी से ज्यादा लोग मोटरसाइकिल इस्तेमाल करते हैं। सड़कों पर बाइक चलाना यहां अलग ही अहसास कराता है। यहां की कॉफी विश्व प्रसिद्ध है। यहां काजू की भी खेती होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed