घूमने-फिरने का कोई खास समय नहीं होता। जगह के हिसाब से लोग अनुकूल मौसम का पता लगा कर टूर प्लान करते हैं। एक और जरुरी चीज होती है कि हमारा बजट कितना है, खासकर विदेश यात्रा के शौकीन लोगों के लिए। अधिकतर लोगों का मानना होता है कि विदेश यात्रा महंगी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कई ऐसे देश हैं, जहां जाना और घूमकर आना बहुत ही सस्ता होता है। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही देश के बारे में:
दक्षिण-पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है- वियतनाम। सुकून भरे पल गुजारने के लिए यह बहुत ही शांत देश माना जाता है। यहां के लोग बेहद खुशमिजाज होते हैं और मदद के लिए आगे रहते हैं। यहां की राजधानी हनोई और हो ची मिन्ह शहर पसंद किया जाता है।
हालोंग की खाड़ी: जहां से वापस आने का मन नहीं करता
हालोंग की खाड़ी को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है। हालोंग का अर्थ होता है- अवरोही ड्रैगन। इस खाड़ी में विभिन्न आकारों में हजारों चूना पत्थर के कर्स्ट और टापू हैं। हालोंग की खाड़ी में क्रूज और जहाज पर घूमना बहुत शानदार होता है। बीच, लेक और जंगल सफारी का लुत्फ यहां लोग बेहद सस्ते में उठा सकते हैं।
4 of 6
Vietnam War Memorial
- फोटो : Social media
युद्ध न करने का संदेश देता वॉर म्यूजियम
1955 से 1975 तक अमेरिकी युद्ध में तबाह होने के बाद वियतनाम को उबरने में दशकों लग गए। वियतनाम आने वाले लोग वॉर म्यूजियम जाना नहीं भूलते। इसमें वियतनामी जंग के दु:खद अवशेष और अनुसंधान सहेज कर रखे गए हैं। संग्रहालय की हर वस्तु और तस्वीर दुनिया भर को युद्ध न करने का संदेश देती है। वियतनाम में बौद्ध धर्म मानने वाले ज्यादा हैं। बौद्ध धर्म उनकी जीवनशैली है और यहां के पगोडा दुनियाभर में विख्यात हैं।
5 of 6
A Girl in Along
- फोटो : Pixabay
सड़कों पर घूमना और कॉफी पीना न भूलें
वियतनाम बहुत विकसित तो नहीं है, लेकिन यहां की सड़कें काफी अच्छी है। यहां पर 80 फीसदी से ज्यादा लोग मोटरसाइकिल इस्तेमाल करते हैं। सड़कों पर बाइक चलाना यहां अलग ही अहसास कराता है। यहां की कॉफी विश्व प्रसिद्ध है। यहां काजू की भी खेती होती है।