फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2019: हिमाचल की इन जगहों पर अभी से ही मन रहा जश्न, टूर के लिए मिल रहे शानदार ऑफर

Tue, 24 Dec 2019 12:52 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
cheap and best himachal pradesh tour packages
Tourist Shimla - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में चार दिनों तक बर्फबारी के बाद पर्यटन के लिहाज से विंटर सीजन की धमाकेदार शुरुआत हुई है। बर्फ की चाह में पर्यटक पहाड़ों की तरफ दौड़े चले आ रहे हैं। पर्यटकों की संख्या करीब 40 फीसदी बढ़ने से यहां क्रिसमस के पहले ही नए साल के जश्न जैसा माहौल है। पर्यटकों के लिए यहां कई तरह के आॅफर भी दिए जा रहे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:







 
cheap and best himachal pradesh tour packages
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, डलहौजी और धर्मशाला में खाली रहने वाले होटल पैक होने लगे हैं। पर्यटन नगरी मनाली में 800 से ज्यादा होटल हैं। 15 दिसंबर तक अमूमन होटलों की ऑक्यूपेंसी 10 से 15 फीसदी रहती है, लेकिन बर्फबारी के बाद इस बार यह संख्या बढ़ती जा रही है।

cheap and best himachal pradesh tour packages
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों में सैलानियों की संख्या 40 फीसदी तक बढ़ गई है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक सोलंगनाला, गुलाबा, मढ़ी, रोहतांग, हामटा पास आदि पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए भी उत्सुक रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cheap and best himachal pradesh tour packages
शिमला में बर्फबारी - फोटो : पीटीआई

क्रिसमस, न्यू ईयर पर सैलानियों की संख्या और बढ़ने के आसार हैं। ताजा बर्फबारी के बाद मनाली, धर्मशाला के होटलों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। शिमला के सरकारी होटल तो पैक चल रहे हैं। मनाली के सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ, ओल्ड मनाली, नेहरू कुंड, पलचान और कोठी पर्यटकों से गुलजार हैं। पर्यटक बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन
cheap and best himachal pradesh tour packages
Tourist - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले लुभावने पैकेज  
कुल्लू-मनाली के होटल कारोबारी क्रिसमस और नए साल से पहले लुभावने पैकेज दे रहे हैं। कुछ होटल तो पर्यटकों को दो रात की बुकिंग पर तीसरी रात फ्री में स्टे दे रहे है, तो कई होटलों में कमरे 20 फीसदी सस्ते दिए जा रहे हैं। वहीं कुछ होटलों में खाने पर 10 फीसदी छूट मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed